Latest Updates
-
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री; जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश -
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Women's Day 2026 Wishes for Mother: मेरी पहली 'सुपरवुमन' मेरी मां के नाम खास संदेश, जिसने दुनिया दिखाई -
Rang Panchami 2026 Wishes In Sanskrit: रंग पंचमी पर संस्कृत के इन पवित्र श्लोकों से दें देव होली की शुभकामनाएं -
Happy Women's Day 2026: नारी शक्ति को सलाम! मां, बहन, सास और ननद के लिए महिला दिवस पर प्रेरणादायक संदेश -
दांत दर्द ने मुश्किल कर दिया है खाना-पीना? आजमाएं दादी-नानी के ये 3 घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम -
युद्ध के बीच ईरान में आया भूकंप, क्या सच हो रही है बाबा वांगा की भविष्यवाणी? -
Women's Day Wishes for Wife: इन प्यार भरे संदेशों के साथ अपनी जीवनसंगिनी को दें महिला दिवस की मुबारकबाद
Weekly Numerology (24th to 30th December): मूलांक 1 और 4 वालों के लिए रहेगा ये सप्ताह मुश्किलों से भरा
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पेशेवर जीवन में कुछ बदलाव संभव है। ऐसे में आपको काम का बोझ महसूस हो सकता है। प्रेम जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। रिश्ते में सुधार लाने का आपका प्रयास विफल हो सकता है। ऐसे में आपके बीच दूरियां और बढ़ेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई के प्रति आपकी लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है। इस दौरान पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। कमजोर इम्यूनिटी के कारण इस अवधि में स्वास्थ्य जुड़ी छोटी-छोटी समस्याएं आपको घेर सकती है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। ऐसे में आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अक्सर जल्दबाजी में आप ऐसे फैसले ले लेते हैं जो आपके लिए मुसीबत का कारण बन जाते हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने साथी पर अपना भरोसा भी बढ़ना होगा। इसके अलावा आप ऐसी कोई बात ना कहें जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। अगर आप सिंगल हैं और किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस अवधि में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
इस दौरान आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। इसका जबरदस्त फायदा आपको होगा। काम से जुड़ी छोटी-छोटी यात्राओं का योग बन रहा है। आपकी यह यात्राएं बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आप अपने साथी को पर्याप्त समय देंगे। इस दौरान आप खुलकर अपनी भावनाएं भी व्यक्त कर पाएंगे। सप्ताह के अंत में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आप व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई करेंगे और इसका सकारात्मक परिणाम आपको जरूर मिलेगा। व्यापारी किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
भौतिक सुख सुविधाओं की और आपका झुकाव रहेगा। ऐसे में यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। अपने रिश्ते को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए आप अपने जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। बेहतर होगा आप खुले दिल से एक दूसरे के सामने अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही कठिन रहने वाला है। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं और आपके किसी गलत फैसले के कारण आपके हाथ से कोई बढ़िया अवसर निकल सकता है। स्वास्थ्य का मामला इस दौरान कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपको पैर और कंधे में भी तकलीफ होने की संभावना है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
मूलांक 5 वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। आप आप बहुत ही बुद्धिमानी से काम लेंगे और आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आपका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। इस दौरान आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपका दोस्ताना व्यवहार आपके बीच का रिश्ता और भी मजबूत बना देगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी सकारात्मकता असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपको अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास करने वाले जातकों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। इस अवधि में आपको विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले लोगों को मनचाहा लाभ हो सकता है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिन रहने वाला है। उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय आपको उग्र होने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा बात आपकी नौकरी पर आ सकती है। व्यापारियों को इस दौरान लाभ कमाने के लिए जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा चीज़े आपके विरुद्ध जा सकती है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। सप्ताह के अंत में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। आपको पुराना रोग परेशान कर सकता है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर में चल रही परेशानियों का बुरा असर आपके रिश्ते पर भी पड़ेगा। इस अवधि में आपके प्रिय का बदला हुआ व्यवहार आपको काफी परेशान कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत से ही विशेष रहेगा। आपके सीखने की क्षमता बढ़िया रहेगी। इस दौरान आप कठिन से कठिन विषयों को भी आसानी से समझ पाएंगे। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातक अपनी वर्तमान नौकरी को बदलने का भी विचार कर सकते हैं। खुद को सेहतमंद और तरोताजा रखने के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे। मुमकिन है जल्द ही इसका सकारात्मक परिणाम आपको मिले।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति हो सकती है। इसके अलावा आपको कुछ नए अधिकार भी मिलेंगे। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप मन लगाकर पढ़ाई करें। लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। यह समय आपके लिए बहुत ही यादगार रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











