Latest Updates
-
Mother's Day Wishes for Chachi & Tai Ji: मां समान ताई और चाची के लिए मदर्स डे पर दिल छू लेने वाले संदेश -
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग
Weekly Numerology (24th Mar to 30th Mar): मूलांक 6 को मिलेगा अपनी मेहनत का अच्छा फल
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। जन्म की तारीख को जोड़कर निकलने वाले अंक को मूलांक कहा जाता है जिसे जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण अंक माना गया है। किसी भी महीने की 1 से लेकर 31 तारीख तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांक की गणना की जाती है। कोई भी व्यक्ति अपने मूलांक के आधार पर अपना साप्ताहिक राशिफल जान सकता है।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
इस दौरान आपका आत्मविश्वास कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। हो सकता है आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय ना मिले। इसका असर आपके व्यवहार पर देखने को मिल सकता है। आपको छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाहट महसूस होगी। लव लाइफ में कुछ समस्याएं रहेगी। आप बातचीत के द्वारा अपने बीच के मसलों को सुलझाने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। इस दौरान पैसों को लेकर किसी से आपका वाद विवाद भी हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आपकी शिक्षा से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ धीमी रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहने की संभावना है। हालांकि आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है। मैरिड लाइफ पर आप अधिक ध्यान दें। आपके जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। हो सके तो अपने प्रिय के साथ आप कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए जाएं। विद्यार्थी अगर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। बेकार की चीजों से दूर रहें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। इस दौरान आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना है। अगर आप सिंगल हैं तो आपकी लाइफ में किसी की एंट्री हो सकती है। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। किसी करीबी की ओर से आपको आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। बेहतर होगा आप पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। तरक्की प्राप्त करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
अपनी मैरिड लाइफ को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करना होगा। हो सके तो आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खासतौर पर अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु खरीद सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने की संभावना है। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो इस दौरान आपको राहत मिल सकती है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके बीच की दूरियां कम होगी। इस दौरान आप एक दूसरे को पर्याप्त समय भी देंगे। मुमकिन है आप अपनी संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लें। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। इसके अलावा पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन करने के लिए यह समय उचित नहीं है। व्यापारियों को वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो इस दौरान आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें, साथ ही आप समय पर भोजन करें।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
मूलांक 6 वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना है। यदि आप व्यापार करते हैं और कोई नया कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको किसी शुभ कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। यह समय आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में उछाल आने का संकेत मिल रहा है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। लव पार्टनर हो या लाइफ पार्टनर आपके बीच प्यार और रोमांस बना रहेगा।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी होने वाली है। दफ्तर में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में आपकी तरक्की का रास्ता खुलेगा। व्यापारियों को जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। इस दौरान काम से जुड़ी की गई यात्रा आपके लिए बहुत फायदेमंद रहने वाली है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपको अपने रिश्ते में नयापन भी महसूस होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव भी आ सकता है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाले हैं। आप मानसिक रूप से भी काफी मजबूत रहेंगे।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
नौकरी हो या व्यापार आप किसी भी काम को जल्दबाजी में करने की जगह समझदारी से करने का प्रयास करें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। नौकरी करने वाले लोग यदि तरक्की चाहते हैं तो आपको अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। आप काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। ऐसे में आपका बजट असंतुलित हो सकता है। रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपनों के साथ रिश्ते में खटास बढ़ सकती है। आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की जरूरत है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। अगर आप बेरोजगार हैं और आपको मनचाही नौकरी की तलाश है तो आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में वृद्धि होगी। यदि आप साझेदारी में कोई नया कारोबार करना चाहते हैं तो आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर होगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। सप्ताह के अंत में आपको धन की भी प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आपको अपने साथी का भावनात्मक समर्थन भी मिलेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications