Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Weekly Numerology (24th to 30th September): इस मूलांक के लोगों की इस हफ्ते लगेगी लॉटरी, होगी धन की वर्षा
अंक शास्त्र में मूलांक के आधार पर व्यक्ति से जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। यहां हम आपके मूलांक के आधार पर आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। आइए देखते हैं या सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
आपको धन लाभ हो सकता है और आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। इस हफ्ते आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां दस्तक दे सकती हैं। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप काफी तंदुरुस्त रहेंगे और इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। वर्कलोड अधिक रहेगा, ऐसे में आप काफी तनाव महसूस करेंगे। इस दौरान आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। पैसों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की आवश्यकता है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा और रिश्तों में तालमेल बेहतर हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरेगा।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। हो सकता है आपके कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएं। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ेगा।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन पैसों से जुड़ा कोई भी कम आप बहुत ही सावधानी से करें। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखें। बेवजह के टकराव से आपको बचाने की जरूरत है।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
कार्यस्थल पर बदलाव संभव है। ऐसे में आपके लिए कुछ नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। आपको पूरे आत्मविश्वास और मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। दूसरों के कहने पर पैसों से जुड़ा कोई भी कम ना करें। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। इस अवधि में परिवार के साथ आपको सैर सपाटे पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
विद्यार्थियों को इस हफ्ते बड़ी सफलता मिल सकती है। विशेष रूप से यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला चाहते हैं तो आपको खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर की साज सजावट में बदलाव करने के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए तरक्की का योग बन रहा है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होगा। सप्ताह के मध्य में आप आर्थिक लेन देन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस अवधि में आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। इसके अलावा आप अपने परिवार की जरूरतों का भी पूरा ख्याल रखेंगे।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। वहीं व्यापारियों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खुल सकता है। आप इसी तरह कड़ा परिश्रम करते रहें। मैरिड लाइफ हो या लव लाइफ यह सप्ताह के लिए रोमांस से भरा रहेगा। अपने साथी के साथ आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
