Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Weekly Numerology ( 25th February to 2nd March): मूलांक 7 वालों की इस हफ्ते लगेगी लॉटरी
यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं, यानी आप अपने मूलांक के आधार पर जान सकते हैं कि आने वाले सात दिन आपके लिए कैसे रहेंगे। तो आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आएगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेंगे। इस दौरान आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
विद्यार्थियों को परीक्षा में जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। व्यापारियों के कारोबार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का द्वारा खुलेगा। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी को बदलना चाहते हैं तो आपको कुछ बढ़िया ऑफर्स मिल सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। यदि सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आपको उससे छुटकारा मिल सकता है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
कामकाज को लेकर इस अवधि में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। नौकरीपेशा जातकों को काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापारियों को भी काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। सप्ताह के मध्य में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि वे विवाह योग्य हैं तो इस दौरान उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता। आपके घर में जल्द ही मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा। पैसों की कमी की वजह से इस दौरान आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए थोड़ी धीमी रहेगी। आपको स्वास्थ्य संबंधित दिखते हो सकती है, ऐसे में आपको काफी सुस्ती और कमजोरी महसूस होगी। हालांकि धीरे-धीरे आपकी सेहत में सुधार आएगा और आप दोबारा वापसी कर सकते हैं। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए इस दौरान आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। हालांकि आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव ना डालने की सलाह दी जाती है। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
अगर आप बेरोजगार हैं और आपको रोजगार की तलाश है तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले लोगों को इस दौरान बड़ी तरक्की हो सकती है। मूलांक 5 वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आपको रोमांस का भरपूर अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहने वाली है। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
मूलांक 6 वालों को इस दौरान कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके जीवन में उथल-पुथल मचेगी। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। इस अवधि में आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी परेशानी हो सकती है। आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें और खुलकर अपने मन की बात साझा करें। हो सकता है आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाए। इस दौरान आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में लापरवाही बिल्कुल ना करें।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाली है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मन बेहद प्रसन्न रहेगा। शादीशुदा जिंदगी की गाड़ी पटरी पर रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी भी मिल सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि हाल ही में आपने कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपको प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फायदा होने की संभावना है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। विशेष रूप से अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। इस दौरान उनका उग्र स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। व्यापारियों का कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। आपके घर में कोई किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आप सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











