Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Weekly Numerology (26th May to 1st June): मूलांक 2 के सुख समृद्धि में होगी इस हफ्ते वृद्धि, कमाएंगे लाभ
अपने मूलांक के आधार पर अपने इस नए हफ्ते से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं किन मूलांक वालों के लिए यह सप्ताह रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
कार्यक्षेत्र में धीरे धीरे सुधार नजर आएगा और आपकी मेहनत रंग लाती नजर आएगी। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छी सफलता प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो यह समय आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपके बीच का प्यार और भी गहरा होगा। इस दौरान आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का भी निर्णय ले सकते हैं। मुमकिन है आपको अपने साथी का भी सहयोग प्राप्त हो। आर्थिक मामलों में आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर पैसों से जुड़ा लेनदेन करते समय आप अधिक सजग रहें। सप्ताह के अंत में अचानक स्वास्थ संबंधित कोई परेशानी होने की संभावना है। ऐसे में आपकी कमजोर सेहत आपको चिड़चिड़ा बना सकती है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
यह सप्ताह आपके जीवन में सुख समृद्धि लेकर आएगा। इस दौरान जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे और काम से जुड़े अपने फैसले आप पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। इस अवधि में लाभ कमाने का आपको अच्छा अवसर भी प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहने वाली है। लव लाइफ में स्थितियां अनुकूल रहेगी। पार्टनर के साथ यह समय बहुत ही आनंद में गुजरेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी हो रही है तो आपको अधिक सजग रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। मुमकिन है पैसों की कमी की वजह से आपके किसी कार्य में रुकावट भी आए। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें। इस दौरान आपको काम से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचना होगा। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। यदि किसी करीबी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। कामकाज की थकान और तनाव के कारण इस अवधि में आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आप किसी पुरानी बीमारी से भी परेशान रहेंगे।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
आर्थिक मामलों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा यदि लंबे समय से आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। यदि आपकी पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। यदि आप कोई नया कोर्स आदि करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। लव लाइफ में कुछ समस्याएं रहेंगी। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा। इस दौरान आप काफी फिट और एनर्जेटिक रहेंगे।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
निजी हो या पेशेवर जीवन इस हफ्ते आप कुछ खट्टे मीठी अनुभव करेंगे। जहां कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा, वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा भी लगेगी। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में आपके काम की खूब प्रशंसा होगी। इस दौरान हर तरफ केवल आपकी ही चर्चा होगी। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े लोग यदि इस हफ्ते काम से जुड़ी यात्रा करते हैं तो आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव होने की संभावना है। आपके प्रिय के कड़वे शब्द आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी कदम ना उठाएं। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता ना करें।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आप किसी बड़े प्रोजेक्ट को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस दौरान अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में आप कामयाब रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को बड़ी सौदेबाजी करने का मौका मिलेगा। आपके कारोबार में बढ़त होगी और आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शानदार रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी और धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करना चाहते हैं तो यह समय उचित रहेगा। लव लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। आपको मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। इस हफ्ते आपके जीवनसाथी आपको पर्याप्त देंगे और आप एक दूसरे के साथ सुकून और आनंद के पल बिताएंगे। इतना ही नहीं आपके प्रिय को आपके साथ की अहमियत का भी पता चलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के लिए अधिक रोमांस और प्यार की भावनाएं विकसित होगी। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप और कड़ी मेहनत करें। यदि आप सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करने का प्रयास करेंगे तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेगी। बिजनेस में कोई नई डील पक्की हो सकती है या फिर आप पार्टनरशिप में किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति होने की संभावना है। इस दौरान आप ऊर्जा से भरपूर और काफी सकारात्मक भी रहेंगे।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर रहेगा। आपकी आपसी समझ और भी बेहतर होगी। इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। किसी घरेलू मुद्दे को सुलझाने में आपके प्रिय आपकी मदद भी कर सकते हैं। यदि संतान से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो इस अवधि में आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। व्यापारियों के लिए अच्छे मुनाफे के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आपका कारोबार काफी तेजी से आगे बढ़ेगा। हालांकि आपको बिजनेस के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। ऐसे में यह समय आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
अपने जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। अपनी आपसी समझ को और भी बेहतर बनाने के लिए आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। अपने प्रिय के साथ आप नरमी से पेश आने का प्रयास करें। सप्ताह मध्य में घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। ऐसे में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको स्कॉलरशिप मिलने की संभावना है। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सफल होगी। नौकरीपेशा जातकों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। इस अवधि में आपके काम को भी पहचान मिलेगी। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। इस दौरान आपको बड़ा आर्थिक फायदा होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











