Latest Updates
-
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं -
दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा
Weekly Numerology (26th Nov to 2nd Dec): मूलांक 4 वालों के लिए इस हफ्ते बन रहा है लाभ का योग, ये लोग रहे सतर्क
अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार इस हफ्ते कुछ मूलांक वालों की बंद किस्मत का ताला खुल सकता है, तो वहीं कुछ की मुश्किलें बढ़ने वाली है। आइए आपके जन्म तारीख से जानते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
आपके लिए यह सप्ताह भाग्यशाली रहेगा। कामकाज की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। नौकरीपैशा जातकों की तरक्की हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए बढ़िया रहेगा। अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहेगी।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बढ़िया रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं लेकिन आपको अपने फैसले लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो इस अवधि में आपकी यह परेशानी दूर होगी। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। धन संबंधित मामलों में आपको अच्छी खबर मिलेगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। अपने प्रेम जीवन को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दफ्तर में आपको सहकर्मियों या उच्च अधिकारियों की वजह से कुछ परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। मुमकिन है आप अपने काम पर ठीक से फोकस ना कर पाएं। बेहतर होगा आप इस बारे में खुलकर बात करें। व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपका भारी नुकसान होने की संभावना है। निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। अपनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति होगी। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। अगर व्यापार में लाभ का योग बन रहा है तो इस दौरान मार्केट में आपकी स्थिति काफी मजबूत हो सकती है। आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। यदि आपकी निजी जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो इस दौरान किसी अपने की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां दस्तक दे सकती है। इस अवधि में जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपको अपनों के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी कड़ी मेहनत सफल होगी और आपके जीवन में सुख समृद्धि आएगी। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा नतीजा आपके विरुद्ध आ सकता है। सप्ताह के अंत में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। इस अवधि में आपका मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। ऐसे में आपके बर्ताव में भी कुछ बदलाव आएगा।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। व्यापारियों को निवेश के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आप दूसरों के बहकावे में ना आएं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर फोकस करने की आवश्यकता है। इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट ना करें नहीं तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च की लिस्ट बढ़ेगी। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह कुछ फीका रहेगा। पार्टनर के साथ वक्त बिताने के मौके कुछ कम मिलेंगे।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेगी और इस अवधि में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह भागदौड़ भरा रहने वाला है, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। इस दौरान आपके कामकाज में भी बढ़त होगी। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल हो सकती है। इस दौरान विदेश यात्रा करने का आपका सपना भी पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
अगर आप सिंगल हैं तो इस दौरान आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। मुमकिन है आपको मनचाहा साथी मिल जाए। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। इस अवधि में आप जो भी आर्थिक निर्णय लेंगे उसका उचित परिणाम भविष्य में आपको मिल सकता है। इस दौरान आपको आय का नया स्रोत प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और सप्ताह के अंत में आप अपने परिजनों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर भी जा सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। किसी बात को लेकर आपके बीच गलतफहमी हो सकती है। ऐसे में आप धनात्मक रूप से काफी कमजोर महसूस करेंगे। साथ ही अपने रिश्ते को लेकर आपस असमंजस की स्थिति में रहेंगे। जल्दबाजी और गुस्से में आप कोई भी फैसला लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई कारोबार शुरू करने वाले हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications