Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Weekly Numerology (27th August to 2nd September): 5 मूलांक वालों की इस हफ्ते बढ़ेगी मुश्किलें
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। हालांकि इस दौरान काम का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और आप कोई पुराना कर्ज भी चुकाने में सफल रहेंगे। इस अवधि में आप कुछ बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं जिनके अच्छे नतीजे जल्द ही आपको मिलेंगे।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
मन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की प्रबल संभावना है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। इस हफ्ते आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति होगी। यदि लंबे समय से आप नया वाहन आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो इस हफ्ते आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत को लेकर जरा संभलकर रहने की आवश्यकता है। विशेष रुप से यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो किसी तरह की लापरवाही ना करें।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। यह सप्ताह आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
यह समय आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने वाला है। आप स्वयं को कई सारी चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे। पैसों से जुड़ा कोई भी काम करने के लिए यह समय उचित नहीं है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कड़े परिश्रम के बावजूद उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने के कारण आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
इस हफ्ते आपके किसी जरूरी कार्य में रुकावट आ सकती है। जल्दबाजी में कोई काम ना करें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन आप सावधानी से करें नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें होने की संभावना है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। परिवार के साथ आप किसी अच्छी जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। सप्ताह के मध्य में अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। इस अवधि में आपको कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होने की संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
इस दौरान आप कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। आपका कोई पुराना विवादित मामला उभर सकता है। ऐसे में आपकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। सप्ताह के अंत में किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात यादगार रहेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
