Latest Updates
-
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत -
फैटी लिवर होने पर भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे गंभीर नुकसान -
March Pradosh Vrat 2026: मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
हाथ से इन 5 चीजों का गिरना है बड़े संकट का संकेत, कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? -
School Holiday April 2026: छुट्टियों की भरमार! गुड फ्राइडे से आंबेडकर जयंती तक, देखें अवकाश लिस्ट -
इन 5 तरीकों से मिनटों में पहचानें असली और नकली सरसों का तेल, सेहत से न करें समझौता -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए अरबी की सब्जी, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
महिलाओं की कौन सी आंख फड़कने का क्या है मतलब? जानें बाईं और दाईं आंख के शुभ-अशुभ संकेत -
New Rules From 1 April 2026: दवाइयों से मोबाइल तक, जानें 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता, क्या महंगा? -
Kamada Ekadashi Upay: वैवाहिक कलह और कर्ज के बोझ से हैं परेशान? कामदा एकादशी पर करें ये 3 अचूक उपाय
Weekly Numerology (28th April to 4th May): इन मूलांक वालों के लिए गुड लक लेकर आएगा ये सप्ताह
यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। अपने मूलांक के आधार पर आप अपने इस नए हफ्ते से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही विशेष रहने वाला है। इस दौरान आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे, साथ ही आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम भी मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और लोग आपके अच्छे गुणों की भी खूब प्रशंसा करेंगे। इस दौरान आप अपनी वाणी और व्यवहार के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे। आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। यदि आपकी तरक्की में कोई बाधा आ रही है तो उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो इस अवधि में सारे गिले शिकवे दूर होंगे और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सप्ताह के अंत में अचानक आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो मन में एक अज्ञात भय रहेगा। इस दौरान आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी और आप ठीक से अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप सारी चिताओं को भूलकर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। चीज आपके पक्ष में जल्द ही रुख करती नजर आएंगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। किसी करीबी की मदद से आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। हालांकि घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन होने की संभावना है। ऐसे में आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ आपको कहीं बाहर घूमने फिरने का मौका मिलेगा।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। विभिन्न स्रोतों से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान संपत्ति से जुड़ा कोई मामला भी सुलझने की संभावना है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कामकाज का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। आपको अपनी मेंटल हेल्थ का भी पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है, इसलिए आप ज्यादा तनाव लेने से बचें। इस अवधि में जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेना होगा। इस दौरान आपको वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। यातायात के नियमों का उल्लंघन भूलकर भी ना करें।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
मन अशांत रहेगा और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। इस दौरान आप अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए व्यर्थ की चीजों में इसे नष्ट ना करें नहीं तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप कुछ नया और बड़ा करने की योजना बना रहे हैं तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही कोई निर्णय लें। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। एक दूसरे के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे, साथ ही आपकी नजदीकियां भी बढ़ेगी।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
व्यापार से जुड़े लोग यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन आपके मार्ग में आर्थिक बाधा आ रही है तो इस हफ्ते आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको किसी करीबी से आर्थिक मदद मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहेगा। आपको नई उपलब्धियां हासिल हो सकती है। इस दौरान आपका करियर तेजी से आगे बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी बढ़िया रहेगा और आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम भी मिल सकता है। सप्ताह के अंत में आपको यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहने वाली है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
घर का माहौल इस दौरान बहुत ही बढ़िया रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस दौरान घर के किसी अविवाहित सदस्य का विवाह भी तय हो सकता है। कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने अच्छे प्रदर्शन से उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। ऐसे में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया जा सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह व्यस्त रहेगा। आपको कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बावजूद इसके आप पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम भी मिलेगा। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आपको बड़ी राहत मिल सकती है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
बढ़ते हुए खर्चों पर आपको रोक लगानी होगी अन्यथा आने वाले दिनों में आपको दैनिक खर्चे पूरे करने में भी परेशानी उठानी पड़ सकती है। इस अवधि में जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। हो सकता है आपको उनके व्यवहार में भी कुछ बदलाव देखने को मिले। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आप अपना आपा खोने से बचें। कामकाज से जुड़ी भागदौड़ हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। इस दौरान आपको झगड़े झंझट से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आपके साथी की ओर से आपको कोई बड़ा सरप्राइज मिलने की प्रबल संभावना है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
दफ्तर में आपकी रचनात्मकता बॉस को काफी प्रभावित करेगी। इस दौरान आपकी बड़ी तरक्की भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। यदि पैसों से जुड़ा आपका कोई लेनदेन अटका हुआ है तो उसके पूरे होने की भी प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री जल्द ही हो सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह काफी रोमांटिक रहने वाला है। एक दूसरे को आप पर्याप्त समय देंगे। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सप्ताह के अंत में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। ऐसे में आपकी जमापूंजी में इजाफा होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











