Weekly Numerology (28th Jan to 3rd Feb): मूलांक 4 वालों के लिए बेहद कठिन रहेगा ये सप्ताह, विफल होंगे प्रयास

अंको का हमारे जीवन में बहुत ही बड़ा महत्व होता है। अंक शास्त्र में मूलांक के आधार पर व्यक्ति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)

वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपका रिश्ता प्रेम से भरपूर रहेगा। इस दौरान आपके बीच की नजदीकियां भी बढ़ेगी। प्रेम जीवन में यदि कोई समस्या है तो इस अवधि में आपकी इस परेशानी का भी हल निकल सकता है। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। लॉ और मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होगी और आपको विदेश जाने का भी मौका मिलेगा। व्यापारियों को भी इस हफ्ते अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस अवधि में आप उत्तम स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

Numerology Weekly Prediction For 28th January to 3rd February, 2024 in Hindi

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)

पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती है, लेकिन आप उन्हें सुलझाने में सफल रहेंगे। इस हफ्ते आप परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। आपको छोटी-छोटी बातों पर अपने साथी के साथ बहसबाजी करने से बचने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान पढ़ाई से आपका ध्यान कुछ भटक सकता है। अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए आपको पूरी मेहनत और योजना के अनुसार अपनी पढ़ाई करने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ते विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। लगातार हो रही गलतियों के कारण उच्च अधिकारी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह औसत रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)

विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपकी शिक्षा में बाधा आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आप स्वयं भी अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। व्यापारी अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देंगे। आप उनके लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में उभर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी अपने प्रिय से सलाह मशवरा करके ही लेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे।

मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह काफी चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। मेहनत के अनुरूप परिणाम ना मिलने के कारण इस दौरान आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। आप अपनी नौकरी बदलने का भी विचार कर सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को इस हफ्ते ना तो फायदा होगा और ना ही नुकसान होगा। सप्ताह के मध्य में पार्टनर के साथ आपकी अनबन भी होने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए और बड़ी मेहनत करनी की आवश्यकता है। आप अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)

जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपके बीच का प्रेम बढ़ेगा। आपके साथी आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में भी यह समय बेहद खास रहने वाला है। आप दिल खोलकर बातें करेंगे और एक दूसरे को पर्याप्त समय भी देंगे। पेशेवर जीवन अच्छा रहेगा। आपकी पदोन्नति हो सकती है। आप पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करेंगे। व्यापारियों का दबदबा कायम रहेगा और आप एक सफल उद्यमी के रूप में उभर कर सामने आएंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आपका पूरा ध्यान आपकी पढ़ाई पर होगा। व्यवस्थित दिनचर्या और सही खान-पान के कारण इस दौरान आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। मौजूदा परिस्थिति के अनुसार आप स्वयं को ढालने का प्रयास करेंगे और आपको काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। इस दौरान आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का भी प्रयास करेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के करियर में नया मोड़ आएगा। आपको विदेश जाकर काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में आप सहज महसूस करेंगे। मानसिक रूप से आपका मजबूत रहेंगे और आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी इस दौरान अच्छा रहेगा।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)

नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की आवश्यकता है। उच्च अधिकारियों के साथ आपका टकराव हो सकता है। ऐसे में आपको संभलकर रहना होगा। वहीं व्यापारियों को भी लाभ कमाने के लिए जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लेने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह प्रतिकूल नजर आ रहा है। आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। आपके सीखने की क्षमता कमजोर रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। बेवजह की बातों पर आपके बीच बहसबाजी होने की संभावना है। इस अवधि में आपको वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)

पारिवारिक जीवन में बढ़ता कलह जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता खराब कर सकता है। आपके बीच दूरियां आने की संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आपका रिश्ता विवाह के बंधन में बंध सकता है। नौकरीपेशा जातकों को एक अलग पहचान मिल सकती है। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आपको बड़ा मुनाफा होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आप कुछ नई रणनीतियां भी बनाएंगे। इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि आपको ज्यादा तनाव ना लेने की सलाह दी जाती है।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)

वैवाहिक जीवन में प्यार और रोमांस बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ इस दौरान आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपसी तालमेल बेहतर होगा। आप अपने रिश्ते के प्रति काफी ईमानदार रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। परीक्षा में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को अपना कारोबार आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अपने व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अपना आपका सपना पूरा हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रही हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, January 28, 2024, 10:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion