Weekly Numerology (28th July to 3rd August): मूलांक 4 को मिलेगी इस हफ्ते बड़ी सफलता, इनके शुरू होंगे अच्छे दिन

Weekly Numerology: आपकी जन्मतिथि आपके बारे में बहुत कुछ बता सकती है। अंक शास्त्र में व्यक्ति की जन्मतिथि को जोड़कर जो अंक बनता है उसे मूलांक कहते हैं। मूलांक के आधार पर व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त की जा सकती है।

यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार यह सप्ताह सभी मूलांक वालों के लिए बहुत ही विशेष रहेगा।

Numerology Weekly Prediction For 28th July to 3rd August 2024 in Hindi

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)

आपके जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आ सकती है। आपको बहुत ही धैर्यवान रहना होगा। सेहत और पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान कमजोर स्वास्थ्य का बुरा असर आपके काम पर पड़ेगा। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। जरूरत से ज्यादा खर्चे हो सकते हैं। इसके अलावा आपको कोई पुराना कर्ज भी चुकाना पड़ेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। लव लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। आपके बीच नजदीकियां बढ़ेगी।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)

पुराने दोस्तों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। इस अवधि में आप अपने लिए पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे धीरे सुधार देखने को मिलेगा, लेकिन आपको जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचना होगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होगी। नौकरी करने वाले लोगों की पदोन्नति हो सकती है। आपको विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप काफी फिट और ऊर्जावान रहेंगे।

मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)

अहंकार और टकराव की स्थिति से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आप बेवजह की मुश्किलों में पड़ सकते हैं। घर हो या कार्यस्थल इस बात का आप ध्यान रखें। लव लाइफ में सुंदर मोड़ आएगा। आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। मुमकिन है आपके रिश्ते को परिजनों की भी स्वीकृति मिले। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप स्वयं के लिए कुछ अच्छी और जरूरी खरीदारी भी करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव का असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाएं।

मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)

कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। वहीं व्यापारियों के रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आपको नया व्यावसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा। इस अवधि में आपको अपनों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। माता पिता को आपकी उपलब्धियों पर काफी गर्व महसूस होगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।

मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)

आप जितना अधिक सोच समझकर अपना निर्णय लेंगे उतने अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे। लव लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। यदि अपने रिश्ते को लेकर आपके मन में कोई भी दुविधा है तो आप खुलकर अपने साथी से बात करें। शादीशुदा लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। काफी समय बाद आप एक दूसरे को ज्यादा समय देंगे। आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में आप काफी लकी रहेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। साझेदारी में व्यवसाय करने वाले लोगों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आप अपनी सेहत को प्राथमिकता देंगे और किसी पुरानी बीमारी से भी आपको छुटकारा भी मिल सकता है।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)

कार्यक्षेत्र में आपका सामना कुछ बड़ी चुनौतियों से हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। आपको सतर्क रहने की जरूरत है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आप पर कर्ज का बोझ बढ़ेगा। बेहतर होगा आप सही आर्थिक योजना के अनुसार आगे बढ़ें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके बीच धीरे धीरे प्रेम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर जरा सी भी लापरवाही ना करें। मानसिक तनाव और चिंता का बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)

लव लाइफ में सुखद अनुभव होंगे। इस दौरान आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो पार्टनर से बात करने के लिए समय उचित है। आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की आवश्यकता है। निवेश आदि करने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार जरूर कर ले। इस दौरान काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। आप काफी दबाव महसूस करेंगे। सारी चिताओं को भूलकर अपने काम पर फोकस करें। हो सके तो एक छोटा ब्रेक लें और अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए जाएं। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और दोबारा अच्छी वापसी भी कर पाएंगे।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही शुभ होगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी होगी। आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आए का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। यदि प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की जरूरत है नहीं तो आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। व्यापारियों को पुराने संपर्कों से लाभ हो सकता है। रुकी हुई कोई योजना पर दोबारा काम शुरू हो सकता है।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)

अतीत में किए हुए किसी निवेश से अच्छा फायदा हो सकता है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने आर्थिक फैसले लेंगे। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इसके अलावा आपको धैर्यवान भी रहना होगा। रिश्ते में कुछ उतार चढ़ाव आ सकते हैं। आपको अपनी वाणी का अधिक ध्यान रखना होगा। गुस्से और आवेश से बचें। विद्यार्थियों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई से आपका मन भटकने की संभावना है। व्यर्थ की चीजों में आपका काफी समय नष्ट होगा। सप्ताह के अंत में काम से जुड़ी की गई यात्रा सफल होगी।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, July 28, 2024, 14:54 [IST]
Desktop Bottom Promotion