Latest Updates
-
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन'
Weekly Numerology (28th May to 3rd June): 6 मूलांक वालों की इस हफ्ते होगी बड़ी तरक्की
हमारे जीवन में अंको का बहुत ही महत्व होता है। जिस तरह से जन्म कुंडली में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति को देखकर व्यक्ति के बारे में भविष्यवाणीयां की जाती हैं, ठीक उसी प्रकार अंक शास्त्र में जातक के मूलांक के आधार पर उसके बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं।
यहां हम आपका मासिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। इससे मई के महीने में आपके जीवन में होने वाली सारी महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारियां आपको मिलेंगी। आइए देखते हैं यह माह किस मूलांक वालों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
इस मूलांक के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। आपको किसी विदेशी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों के कामकाज में बढ़त होगी। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय बहुत ही रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ आपको रोमांटिक डेट पर जाने के कई मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आप खुद पर भी ठीक से ध्यान दे पाएंगे।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी होने वाली है। इस दौरान आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है और आपकी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी के साथ किसी कारणवश यदि रिश्ते में खटास आ गई है तो आपके बीच सबकुछ सामान्य हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को किसी महत्वपूर्ण और बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जाएगा। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
अगर आप अविवाहित हैं तो इससे आपके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इस अवधि में आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा सप्ताह के अंत में आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। हालांकि आपको अहंकार से बचने की आवश्यकता है। सेहत का मामला इस दौरान ठीक रहेगा। हालांकि आपको देर रात तक जागने से बचने की सलाह दी जाती है।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
कामकाज से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में ना लें अन्यथा नुकसान संभव है। यदि आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो ऐसे मामलों में आपको अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की जरूरत है। इस अवधि में आप काफी थका हुआ और दबाव महसूस करेंगे। आप स्वयं को कई तरह के बंधनों में जकड़ा हुआ पाएंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। आप शांत दिमाग से काम लेने की कोशिश करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
कार्यक्षेत्र में आपको काफी संभलकर रहना होगा। किसी भी सहकर्मी पर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में एक नया मोड़ आएगा। पार्टनर के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि हिसाब किताब में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
इस अवधि में आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपके हाथ बढ़िया मौका लग सकता है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। हालांकि आपको पैसों के मामले में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें। इसके अलावा जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक लेन देन ना करें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। इस अवधि में बच्चों की शिक्षा से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी आप ले सकते हैं।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें और सकारात्मक रहने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बड़ी समस्या हो सकती है। काम में आपका मन कुछ कम लगेगा। इस दौरान उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो कोई भी नया व्यवसायिक प्रस्ताव स्वीकार करने से पहले आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का पूरा ध्यान रखना होगा अन्यथा रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें, खासतौर पर खुले दिल से खर्च करना आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का नया रास्ता खुलेगा। यदि हाल ही में आपने किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया है तो आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। व्यापारियों की अटकी हुई डील पक्की होगी। आप किसी नए कारोबार में भी अपनी किस्मत आजमाने का विचार कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है जिसके कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
इस मूलांक के जातकों की इस अवधि में एक नई शुरुआत हो सकती है। आप पुरानी सारी बातों को भूलकर पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपकी तरक्की होने की संभावना है। हालांकि आप पर कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करना चाहिए। व्यापारियों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। इस दौरान आप कुछ बड़े व्यवसायिक फैसले भी ले सकते हैं। घर का माहौल इस दौरान काफी अच्छा रहेगा। आपके परिवार में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











