Latest Updates
-
Simple Jeera Style Aloo Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं चटपटी और स्वादिष्ट सब्जी -
Eid Mubarak Wishes For Friends: बकरीद पर दोस्तों को भेजें ये मैसेज, खास अंदाज में कहें ईद मुबारक -
Bihar Original Method Litti Chokha Recipe: घर पर पाएं पारंपरिक सोंधा स्वाद -
Eid Mubarak Wishes For Husband: चांद रात की रौनक...लाइफ पार्टनर को भेजें ईद-उल-अजहा की रोमांटिक मुबारकबाद -
Bakrid 2026: ईद उल अजहा या बकरीद पर कुर्बानी के क्या हैं नियम? जानें किन जानवरों की कुर्बानी जायज -
UP Village Style Aloo Matar Recipe: घर पर पाएं गांव के स्वाद वाली लाजवाब सब्जी -
क्या सिरदर्द की दवा से पेट का दर्द भी ठीक हो सकता है? पहले जान लें ये दवाएं हमारे शरीर में कैसे काम करती हैं -
बकरीद के मौके पर वायरल हुई 'डोनाल्ड ट्रम्प' भैंस, ब्राउन हेयर और 700 किलो है वजन, देखें वीडियो -
Bihar Style Sattu Paratha Recipe: घर पर बनाएं बिहार का मशहूर और चटपटा नाश्ता -
Padmini Ekadashi Vrat Katha: पद्मिनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, संतान प्राप्ति का मिलेगा आशीर्वाद
Weekly Numerology (2nd April to 8th April): 2 और 8 मूलांक वालों को इस हफ्ते मिलेगी जबरदस्त सफलता
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के मूलांक के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। यहां हम आपके लिए आपका
साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। तो आइए आपके मूलांक से जानते हैं कि आने वाला यह नया सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।

मूलांक 1
कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहना होगा। आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आपका काम भी प्रभावित होगा। मन में कई तरह की उलझने और चिंताएं रहेंगी। पुरानी बातों को भूलकर आप एक नई शुरुआत करने की कोशिश करें। पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए यह समय उचित नहीं है। कुछ ऐसे अटके कार्य हैं जिन्हें आपको जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करना चाहिए।
मूलांक 2
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके कामकाज में बढ़ोतरी होगी। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो यह समय आपके लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में अचानक बड़ा उछाल आएगा। आय का नया स्त्रोत मिलेगा। इसके अलावा रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। इस अवधि में आप कोई पारिवारिक कर्ज भी खत्म कर पाएंगे। अपनों के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे। सेहत का मामला इस अवधि में अच्छा रहेगा।
मूलांक 3
यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो इस अवधि में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। आपको अपनी हर जिम्मेदारी बखूबी निभाने का प्रयास करना चाहिए। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। अटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। इसके अलावा आप किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। आपको परिवार के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। अपनों को महसूस कर आई थी वह आपके लिए क्या मायने रखते हैं। अगर बात सेहत की करें तो आपके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
मूलांक 4
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। आपको नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि इस अवधि में आपका कोई बड़ा खर्च होने की भी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अपने समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। सुस्ती और आलस्य से बचें। अगर आप विद्यार्थी हैं और शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपका प्रयास सफल हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आप बहुत ही सहज महसूस करेंगे। सेहत में गिरावट आ सकती है।
मूलांक 5
खुद पर कामकाज का ज्यादा दबाव न डालें। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। बेहतर होगा आप स्वयं को भी पर्याप्त समय दें। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खास रहेगा। इस दौरान आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं और आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी भी मिल सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बढ़ता हुआ तनाव आपकी सेहत में गिरावट की वजह बन सकता है।
मूलांक 6
दफ्तर में अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपके नेतृत्व की क्षमता बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। इस अवधि में आप ओवरटाइम भी कर सकते हैं। व्यापारियों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। आपका बजट भी असंतुलित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है जिसके कारण मन खिन्न रहेगा।
मूलांक 7
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए आपको और परिश्रम करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। दूसरों की बातों में आकर अपने प्रिय के बारे में कोई भी राय न बनाएं। खराब जीवनशैली के कारण इस दौरान आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मूलांक 8
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको नए और बड़े अवसरों की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आप मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। आपको अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करने की जरूरत है। साथ ही आप बेवजह की चिंताओं से भी दूर रहें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में बड़ा सुधार आएगा। इस अवधि में आप एक दूसरे से खुलकर अपने मन की बात साझा कर पाएंगे।
मूलांक 9
व्यापार से जुड़े जातकों को नया निवेश करने का अवसर मिलेगा। आपको अपने करीबियों का भी पूरा सहयोग मिल सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपको परिजनों के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। अगर लंबे समय से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो इस दौरान आपकी सेहत में सुधार आएगा। हालांकि आपको अपना खास ध्यान रखने की आवश्यकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications