Weekly Numerology (2nd to 8th June): मूलांक 5 वालों की लव लाइफ में बढ़ेगा प्यार और रोमांस

अंक शास्त्र में मूलांक के आधार पर व्यक्ति से जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। यहां हम आपके मूलांक के आधार पर आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। आइए देखते हैं या सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)

आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है और आपके सुख समृद्धि में भी वृद्धि होगी। यदि आप निवेश आदि करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आप अपनों को पर्याप्त समय देंगे। हो सकता है आप किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को सुलझाने में भी सफल रहें। अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो यह सप्ताह आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर के मन की बात जानने का अवसर प्राप्त होगा। मुमकिन है आप अपने रिश्ते। के बारे में परिजनों से भी करें। कार्यस्थल पर आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। ऐसे में आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे।

Numerology Weekly Prediction For 2nd June to 8th June 2024 in Hindi

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)

आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल आप बहुत ही संतुलित व्यवहार करें। दफ्तर में आपको अपने काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्य सौंपे जा सकते हैं। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। व्यापारियों को बड़े फायदे के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचने की आवश्यकता है। कोई भी गैर कानूनी काम ना करें। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। इस दौरान खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में आप अधिक बचत नहीं कर पाएंगे। इस अवधि में आपको एक अजीब सी बेचैनी महसूस होगी और मन विचलित रहेगा। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)

नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। हो सकता है इस अवधि में आपको अपेक्षा से कुछ कम सफलता मिले, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। व्यापारियों को इस अवधि में अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही विशेष रहेगा। जीवनसाथी के साथ टकराव से बचें। आपका अनियंत्रित क्रोध आपके घर की शांति भंग कर सकता है। सप्ताह के अंत में धन लाभ होने की संभावना है। ऐसे में आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा।

मूलांक 4 (जन्म तिथि 4,13,22,31)

रोमांटिक लाइफ में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। इस दौरान आपके साथी का गलत व्यवहार आपके बीच कड़वाहट बढ़ा सकता है। मुमकिन आप अपने रिश्ते को लेकर असमंजस में रहें। वहीं अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आप छोटा मोटा निवेश करने की भी योजना बना सकते हैं। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे और अपनी मेहनत के बल पर आप अच्छी सफलता भी हासिल करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई करेंगे और आपको किसी अच्छे अवेसर की भी प्राप्ति हो सकती है।

मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)

कार्यस्थल पर आपकी उन्नति होगी और आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिलने की संभावना है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। इस अवधि में आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। मुमकिन है वे आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखें। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के अंत में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहने वाली है। स्वास्थ्य को लेकर आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में स्वास्थ संबंधित दिक्कतें हो सकती है।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)

नौकरीपेशा जातक अपने किसी नई प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। इस दौरान आप पूरी सकारात्मकता और ऊर्जा के साथ अपना काम करेंगे, लेकिन अपने काम से जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को भी अपनी आर्थिक योजनाएं गुप्त रखने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। लाइफ पार्टनर हो या लव पार्टनर आपको अपने रिश्तों को महत्व देने की जरूरत है। आपका गलत रवैया आपके साथी को दुखी कर सकता है। आपके बीच अलगाव की भी स्थिति बन सकती है। धन के देवता कुबेर आप पर मेहरबान रहेंगे। इस दौरान आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)

प्रेम संबंध मजबूत होगा और आप अपने पार्टनर के साथ सुकून भरा समय बिताएंगे। इस दौरान आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं और आपको प्रेम प्रस्ताव मिलता है तो आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले लोग अगर अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो हो सकता है आपको कुछ समय और इंतजार करना पड़े। आप धैर्य का दामन थामें रहें और अपनी मेहनत जारी रखें। व्यापारियों के संपर्क का दायरा बढ़ेगा। आप कुछ नए लोगों से जुड़ सकते हैं। मुमकिन है भविष्य में यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो। सप्ताह के अंत में अचानक कोई बड़ा खर्च होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। ऐसे में पैसों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)

अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। इस दौरान आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने बड़े बुजुर्गों और करीबियों से सलाह मशवरा जरूर करें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कुछ काम लगेगा। व्यर्थ की चीजों में आपका काफी समय नष्ट होगा। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो इसका बुरा असर आपकी परीक्षा के परिणाम पर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपको उनका पूरा समर्थन प्राप्त होगा। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। कोई पुराना रोग उभरने की संभावना है।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)

कामकाज को लेकर इस दौरान आप काफी व्यस्त रहेंगे। हो सकता है आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आए। ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर रहने की आवश्यकता है। आप समझदारी से काम लें, आपकी यह परेशानी जरूर दूर होगी। अपने आर्थिक फैसले आप दूसरों के कहने पर लेने से बचें। हो सकता है कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास करें। इस अवधि में आपको निवेश आदि करने से भी बचने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। आप अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। एक दूसरे के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए काफी यादगार रहेंगे।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, June 2, 2024, 9:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion