Latest Updates
-
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन
Weekly Numerology (30th April to 6th May): 7 मूलांक वालों के लिए हफ्ते की शुरूआत होगी जोरदार
अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका आने वाला यह नया सप्ताह कैसा रहेगा तो आप अपने मूलांक के आधार पर इन
सात दिनों में होने वाली सारी शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में जान सकते हैं। आइए देखते हैं यह सप्ताह किसके लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
इस मूलांक के लोगों के लिए हफ्ते की शुरुआत कुछ धीमी रहेगी। बेवजह की चीजों में आपका काफी समय बर्बाद होगा। आपको समझना होगा कि केवल ख्याली पुलाव पकाने से सफलता हासिल नहीं होगी। आगे बढ़ने के लिए आपको मेहनत करने की जरूरत है। सप्ताह के अंत में किसी महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। सेहत को लेकर आपको काफी परेशान रहेंगे।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2, 11, 20, 29)
कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। हफ्ते की शुरुआत में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई बनता हुआ काम रुक सकता है, लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार का अवसर मिल सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3, 12, 21, 30)
इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप काफी सकारात्मक रहेंगे। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। सहकर्मियों के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। आप बेकार की बातों को नजरअंदाज करें। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के अंत में घर के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है।
मूलांक 4 (जन्म तिथि 4,13, 22, 31)
इस मूलांक वालों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। परिवार के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि कोई परेशानी है तो अपनों के सहयोग से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सेहत को लेकर आप काफी सजग रहेंगे।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5, 14, 23)
इस हफ्ते मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी और उसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपके कई कार्य अधूरे रह जाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप अपने खर्चों में कुछ कटौती कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में भी तेजी लाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15, 24)
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह तनावपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में कोई ऐसी बात हो सकती है जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपके लिए काम से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी को इंप्रेस करने के लिए आप उन्हें कोई कीमती तोहफा दे सकते हैं।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16, 25)
आप अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। अपने प्रिय को खास महसूस कराने के लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। सेहत को लेकर लापरवाही महंगी साबित होगी। कोई पुराना रोग उभर सकता है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17, 26)
आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आप किसी पुराने कर्ज को खत्म करने में भी सफल रहेंगे। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं, लेकिन आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको जल्द ही मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। आपके प्रिय आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18, 27)
कामकाज में आपका खूब मन लगेगा और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आप जमकर परिश्रम करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की भी हो सकती है। इस दौरान आपके मन में जल्द पैसा कमाने की इच्छा जागृत होगी। हालांकि जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिससे आप बड़ी मुसीबत में पड़ जाएं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपकी शादीशुदा जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है। इस अवधि में मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications