Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Weekly Numerology (30th July to 5th August): मूलांक 4 वालों की इस हफ्ते खुलेगी किस्मत, करियर में होगी तरक्की
अपने मूलांक के आधार पर आप अपने इस नए हफ्ते से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते कैसा रहेगा आपका भाग्य।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
आपको आर्थिक लाभ हो सकता है और पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में आप लंबी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आप किसी अच्छे कार्य पर धन खर्च कर सकते हैं। इस अवधि में आपको जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। परीक्षा में आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप नई दिशा में प्रयास करेंगे।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
आपको कुसंगति से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। इस दौरान आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। उच्च अधिकारी भी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान कोई भी फैसला बिना सोचे समझे न लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
घर का माहौल ठीक रहेगा। यदि आपके परिवार में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो उनकी सेहत का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। विधार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी आप अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। सेहत को नजरअंदाज ना करें।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
आपके लिए यह सप्ताह कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस अवधि में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप वाद-विवाद से बचें अन्यथा आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की आवश्यकता है। इस अवधि में काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको काफी चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
व्यापारियों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने सभी काम तय समय पर पूरे करने की आवश्यकता है। आप लापरवाही ना करें नहीं तो आपकी तरक्की रुक सकती है। विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिल सकती है। परीक्षा में आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। परिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। घर के किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी मिलेगी।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। हालांकि पैसों के मामले में आप जरा संभलकर रहें। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ डालने से बचने की आवश्यकता है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे और अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करेंगे।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपकी कई योजनाओं में बाधा आ सकती है। इस अवधि में आपको सुस्ती और आलस्य महसूस होगा। इसके अलावा आपको वाहन आदि का प्रयोग भी बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
