Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Weekly Numerology (30th June to 6th July): मूलांक 5 और 7 वालों को मिलेगी इस हफ्ते अपार सफलता
हर व्यक्ति की जन्म तिथि के अनुसार उसका मूलांक निर्धारित होता है। यह अंक किसी ना किसी ग्रह द्वारा शासित होते हैं। आपके मूलांक के आधार पर यहां हम आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। तो आइए देखते हैं।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और वे आपका मनोबल बढ़ाएंगे। इस दौरान अचानक आपके पास कहीं से धन आने का मार्ग खुलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद है तो उसे बातचीत के द्वारा सुलझाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई करेंगे। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय अनुकूल है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो परिजनों के सामने आप प्रेम विवाह करने की इच्छा जाहिर कर सकते हैं।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
पेशेवर जीवन के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शानदार रहेगा। दफ्तर में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। यदि आप खुद का व्यापार करते हैं तो अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। यदि घर में कोई समस्या चल रही है तो आप उसे सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। उनका मिलनसार रवैया आपकी नजदीकियां और बढ़ाएगा। अगर बात सेहत की करें तो इस दौरान आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहेगी और आप काफी ऊर्जावान भी महसूस करेंगे।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
क्रोध और अहंकार से आपको बचने की आवश्यकता है नहीं तो यह आपका बनता हुआ काम खराब कर सकती है। इसके अलावा आपको आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ेगा। इस अवधि में किसी संत महापुरुष से आपकी मुलाकात हो सकती है। ऐसे में उनकी ज्ञानवर्धक बातों का आप पर काफी गहरा असर पड़ेगा। करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा शानदार परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप बिजनेस करते हैं और अपने व्यवसाय को आप विदेश में फैलाना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। इस दौरान कोई भी काम बिना सोचे समझे ना करें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। अचानक उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। आपसी समझ की कमी के कारण जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखने में कुछ दिक्कतें हो सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो अपने कंपीटीटर्स को कड़ी टक्कर देने के लिए आपको कुछ जोखिम भरे कदम उठाने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोग काम का दबाव महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपसे कई गलतियां हो सकती है। उच्च अधिकारियों को आपकी काबिलियत पर संदेह भी होगा। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
मूलांक 5 वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। पैसों की स्थिति में उछाल आएगा। आप आसानी से धन अर्जित कर पाएंगे। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप काफी सकारात्मक भी रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपको अपार सफलता मिलेगी। इतना ही नहीं आप अपनी एक अलग पहचान भी हासिल करेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपका रोमांटिक मिजाज आपको अपने साथी के और करीब लेकर आएगा। आप महसूस करेंगे कि आप एक दूसरे के लिए ही बने हैं। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
यह सप्ताह आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको झगड़े झंझट से बचने की आवश्यकता है। विशेष रूप से जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। पेशेवर जीवन की बात करें तो इस दौरान वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। आपको कुछ नई रणनीतियां और नए तरीके अपनाने की आवश्यकता है। व्यापारियों को जल्दबाजी से बचने की जरूरत है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए यह समय उचित नहीं है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो इस दौरान आप अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपको अपने हर कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए बिज़नेस में निवेश करने की योजना बना रही है तो यह समय उचित है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की जरूरत है। अपने प्रदर्शन को और भी बेहतर बनाने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे, लेकिन आपको तले भुने भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
इस दौरान आपका सामना कुछ नई चुनौतियों से होगा, लेकिन उन्हें पार कर आप अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग कुछ कम मिलेगा। ऐसे में यह बात आपको परेशान कर सकती है, लेकिन आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। वहीं व्यापारियों की कोई बड़ी डील अटक सकती है लेकिन आपकी यह समस्या अस्थाई है इसलिए आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो सफलता प्राप्त करने के लिए आपको और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। तनाव का बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
पेशेवर जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपना काम करेंगे। आपके काम को पहचान भी मिलेगी। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। इतना ही नहीं आपके कंपीटीटर्स के सामने आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बढ़ेगा। इस अवधि में आप परिजनों के साथ खूब मौज मस्ती करेंगे। आप काफी प्रसन्न और सकारात्मक रहेंगे। ऐसे में आप अच्छी सेहत का भी आनंद उठाएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications