Latest Updates
-
Chandra Grahan के दौरान पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहता है शास्त्र और विज्ञान -
Holika Dahan 2026 Wishes: जले होलिका, जले अहंकार...इन संदेशों के साथ अपनों को दें होलिका दहन की शुभकामनाएं -
Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? मुंबई, जयपुर, पटना समेत कई राज्यों में हॉलिडे, देखें RBI की लिस्ट -
Holika Dahan 2026 Totke: होली की अग्नि में डाल दें ये 5 चीजें, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य -
Holi 2026: भारत की इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है होली, जानें आखिर क्या है इसकी वजह -
Holi Wishes For Bhabhi: रंग बरसे भीगे चुनर वाली...अपनी प्यारी भाभी को इन संदेशों से दें होली की शुभकामनाएं -
Holi 2026: होली के सिंथेटिक रंगों से फेफड़ों को हो सकता है गंभीर नुकसान, बरतें ये सावधानियां -
Holika Dahan 2026 Wishes: जल जाए सारी बुराई, बढ़े प्यार और विश्वास; होलिका दहन पर भेजें ये शुभकामनाएं -
Happy Holi 2026 In Advance: रंगों की बौछार से पहले भेजें प्यार, इन फनी संदेशों से कहें 'एडवांस में हैप्पी होली -
Holi 2026: चेहरे से होली के जिद्दी रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, त्वचा को नहीं होगा नुकसान
Weekly Numerology ( 31st Dec to 6th Jan): 5 मूलांक वालों के जीवन में इस हफ्ते खुशियां देंगी दस्तक
अंक ज्योतिष के अनुसार हमारे जीवन में अंको का बहुत ही महत्व होता है। मूलांक यानी जन्मतिथि को जोड़कर निकलने वाले अंक से व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। आइए देखते हैं नए साल का यह पहला सप्ताह किस मूलांक वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। खासतौर पर यदि पिता के साथ आपकी अनबन चल रही है तो इस अवधि में आपके रिश्ते में बड़ा सुधार आएगा। कामकाज की दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति की मदद से आपको एक नई दिशा मिल सकती है। इस अवधि में आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर आप तनाव में रहेंगे। आपको व्यर्थ की चिताओं से दूर रहने की जरूरत है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
इस हफ्ते आपको कई मामलों में अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। हालांकि आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। इस दौरान मौज मस्ती पर आपका अधिक ध्यान रहेगा। ऐसे में आप बिना सोचे समझे जरूरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। इस तरह की गलती आपको मुसीबत में डाल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। आपको अपने सही फैसलों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। रिश्तों को मधुर और मजबूत बनाए रखने के लिए आपको उन्हें महत्व देना होगा। आपका लापरवाह रवैया अपनों को आपसे दूर कर सकता है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
इस अवधि में अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। हालांकि आपको अपने जिद्दी स्वभाव को बदलने की आवश्यकता है। कई बार आपकी बेवजह का जिद्द आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर देती है। नौकरी हो या व्यापार आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको अपने अनुभवों से भी अच्छा लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हालांकि आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आपका गलत बर्ताव किसी अपने के दिल को ठेस पहुंचाए। सेहत को प्राथमिकता दें।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपकी योजनाओं में कुछ बाधा आ सकती है। इस दौरान आप कोई भी महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी अनुभवी और करीबी की सलाह लिए बिना ना करें तो बेहतर होगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपको सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। आप उनकी बातों को नजरअंदाज करने की गलती ना करें। हो सकता है इस दौरान काम का बोझ कुछ अधिक रहे। ऐसे में आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। सप्ताह के अंत में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। ऐसे में इसका असर आपके व्यवहार पर भी पड़ेगा।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
लंबे समय से रुके हुए कुछ कार्य इस दौरान पूरे होंगे। यदि आप काम से जुड़ी कोई यात्रा करते हैं तो उसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। इस अवधि आपको अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस होगी। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की उन्नति होगी। इस दौरान आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। अगर आप कुछ नया और बड़ा करने का विचार कर रहे हैं तो आपको अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपनी उर्जा का सही इस्तेमाल करेंगे।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं और किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। मुमकिन है आपको सकारात्मक जवाब भी मिले। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। हो सकता है आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जाएं। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपका उत्साह बढ़ा देगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सात दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाले हैं।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
मूलांक 7 वालों को इस हफ्ते विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आपको ऐसे माहौल में काम करना पड़े जिसे आप नापसंद करते हों। इसके अलावा कुछ लोग आपकी झुंझलाहट की वजह भी बन सकते हैं। यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। बेवजह के खर्च हो सकते हैं।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
आपको सुस्ती और आलस्य से महसूस हो सकता है। ऐसे में आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे व्यर्थ की चीजों में नष्ट ना करें। किसी पर भी जल्द भरोसा करने की आपकी आदत इस दौरान आपको मुश्किल में डाल सकती है। आपको अपने और परायों के बीच फर्क समझना होगा। सप्ताह के अंत में परिवार से जुड़ा कोई मसला आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको सूझ बुझ से काम लेने की सलाह दी जाती है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
रोमांटिक लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। अगर आप विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं तो मुमकिन है आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी भी मिल जाए। कामकाज को लेकर इस हफ्ते आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। सप्ताह के अंत में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उनका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर होगा। हो सकता है इस अवधि में उनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिले। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। जल्द ही आपके कारोबार को एक नई दिशा मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











