Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Weekly Numerology (31st March to 6th April): मूलांक 2 और 6 वालों का इस हफ्ते होगा नई चुनौतियों से सामना
अपने मूलांक के आधार पर आप अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। तो आइए देखते हैं क्या है आपके भाग्य में।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
यह सप्ताह आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। इस दौरान आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। हालांकि व्यापार से जुड़े लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस हफ्ते आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। सप्ताह के मध्य में काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा, लेकिन आप कड़े परिश्रम के बल पर अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी, लेकिन जरूरत से ज्यादा खर्च करने से आप बचें।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
अधिक सोचने और चिंता करने के कारण इस दौरान आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। वर्कलोड बढ़ने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपको लंबी यात्रा करने से बचने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर जीवनसाथी के साथ बहसबाजी करने से बचें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
तरक्की प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आप शार्टकट रास्ते अपनाने से बचें। व्यापार से जुड़े लोग किसी नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आपको अपने पुराने किसी संपर्क से लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। यह समय आपके लिए बहुत ही यादगार रहने वाला है।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। व्यापारियों को इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने पड़ सकते हैं। आप अपनी योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। इसके अलावा आप सही दिशा में प्रयास करेंगे तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च ना करें।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
खुद को तरोताजा और तंदुरुस्त रखने के लिए आप अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें, साथ ही आप बेकार की चिताओं से भी दूर रहें। कामकाज से जुड़ी यात्रा आपका अच्छा फायदा करा सकती है। व्यापारियों के हाथ बड़ा अवसर लगने की संभावना है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा भी हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको कठोर शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। अपने रिश्ते में प्रेम और मिठास बनाए रखने का प्रयास करें। हो सके तो जीवनसाथी को अधिक समय देने की कोशिश करें और बातचीत के द्वारा अपने बीच के मसलों को हल करने की कोशिश करें। व्यापारियों को इस दौरान उधार लेन देन से बचने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने के लिए यह समय उचित नहीं है। भावनात्मक रूप से यह सप्ताह आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस अवधि में आपको अपनी सेहत का भी अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
व्यापारियों को पुराने किसी निवेश से अच्छा फायदा हो सकता है। इस दौरान आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव भी आएगा। नौकरीपेशा जातक अपनी कड़ी मेहनत के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके काम को एक अलग पहचान मिलेगी। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अगर पैसों से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ आप छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहेगी।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस दौरान मन काफी प्रसन्न रहेगा। आप मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे और अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेंगे। आप पूरे हफ्ते काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा भी आ सकता है। विद्यार्थियों को कुछ परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही आपकी सारी परेशानियां खत्म होगी और आप अपने पढ़ाई पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। झगड़े झंझट से बचें अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस दौरान वर्कलोड अधिक रहने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपने खर्चों पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। अनावश्यक खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। सेहत में सुधार के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। आप तनावमुक्त रहने का प्रयास करें और आपको पर्याप्त आराम करने की भी जरूरत है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
