Latest Updates
-
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश
Weekly Numerology (3rd to 9th December): 6 मूलांक वालों की इस हफ्ते लगेगी लॉटरी, प्रमोशन के साथ बढ़ेगी इनकम
अंक ज्योतिष में मूलांक के आधार पर व्यक्ति के भविष्य की जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। मूलांक यानी व्यक्ति की जन्म तिथि। मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव, करियर, पैसा, विवाह आदि से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानी जा सकती है। तो चलिए आपके मूलांक से जानते हैं कि आने वाले यह 7 दिन आपके लिए कैसे रहेंगे।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपको मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। दोस्तों और परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। हालांकि इस दौरान आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें। वैवाहिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ आपका टकरा संभव है। इस अवधि में आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। वहीं रोमांटिक लाइफ में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही है। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
हफ्ते की शुरुआत में आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। व्यापार से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। इस दौरान अचानक काम का बोझ बढ़ने के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी कठिनाई हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। अपना छोटा से छोटा काम भी आप ध्यानपूर्वक करें। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही बढ़िया गुजरेगा।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको इससे जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। इस अवधि में व्यापारियों को जोखिम भरा निर्णय लेना पड़ सकता है। मुमकिन है आपके फैसले का उचित परिणाम आपको मिले। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। घर के बड़ों के विरुद्ध जाकर आप कोई भी काम ना करें तो बेहतर होगा।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
आर्थिक मामले में उन्नति का शुभ संयोग बन रहा है। इस दौरान आपको अपने किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। इस अवधि में आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ नए अवसर लेकर आ सकता है। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। काम के साथ आपको अपने रिश्तों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय देने का प्रयास करें।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। आपको काफी अकेलापन महसूस हो सकता है। आपके प्रिय का लापरवाह रवैया इस दौरान आपको एक दूसरे से और भी दूर कर सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह काफी धीमा रहेगा। आपके साथी इस अवधि में काफी व्यस्त रहेंगे। ऐसे में आपको एक साथ समय बिताने का अवसर कम मिलेगा। भावनात्मक रूप से भी इस अवधि में आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें। पैसों की लिहाज से यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। यदि आप आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं सप्ताह के अंत में आपको अच्छी खबर मिल सकती है।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति होगी। इस दौरान आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। यदि आप लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको खुशखबरी मिल सकती है। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। मुमकिन है आप निवेश आदि करने की भी योजना बनाएं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपको परिजनों के साथ लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, ऐसे में लापरवाही ना करें।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आप सिंगल हैं तो इस अवधि में आपकी मुलाकात आपके साथी से हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी। इसके अलावा आपको कर्ज और उधार लेने से पहले भी अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी। बेहतर होगा आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
यदि वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी है तो इस हफ्ते आपकी समस्या का समाधान होगा और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। मुमकिन है आप अपने जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जाएं। आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने की भी संभावना है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको काम से जुड़े फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा और आपके वैवाहिक जीवन की गाड़ी पटरी पर रहेगी। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। हालांकि आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वाद विवाद से बचने की जरूरत है। इस तरह की बातें आपकी छवि खराब कर सकती है। इसके अलावा बात आपकी नौकरी पर भी आ सकती है। सप्ताह के अंत में व्यापारियों को निवेश करने का मौका मिल सकता है। मुमकिन है भविष्य में इसका उचित परिणाम आपको मिले।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications