Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Weekly Numerology (3rd to 9th March): मूलांक 2 के जीवन में ये सप्ताह लाएगा शुभता, ये मूलांक भी रहेंगे लकी
हमारे जीवन में अंको का बहुत ही महत्व होता है। हर किसी व्यक्ति से कोई ना कोई अंक जुड़ा हुआ है। अगर आप अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां हम आपके मूलांक के आधार पर आपका अंक राशिफल लेकर आए हैं। आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान काम का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। हो सकता है इस कारण आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो। रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। इस दौरान आपके रिश्ते में कड़वाहट आने की संभावना है। पैसों के मामले में यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती करेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें अन्यथा कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। इस दौरान आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऐसे में आपका काफी उत्साहित और प्रसन्न रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए यह समय बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं तो आपका अच्छा प्लेसमेंट हो सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। धन संचय करने में आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। सप्ताह के अंत में आपको धन लाभ होने की भी संभावना है। इस दौरान आप काफी तरोताजा और तंदुरुस्त रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी बात को लेकर लंबे समय से परेशान हैं तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आप सारी चिताओं को भूलकर अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है या फिर आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को इस दौरान अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। अतीत में किए हुए निवेश का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। इस दौरान आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
जीवनसाथी के साथ यह सप्ताह बहुत ही खास गुजरने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही मजेदार रहने वाली है। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। ऐसे में आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। धन की आवक बनी रहेगी। मुमकिन है इस दौरान आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी हो। कामकाज से जुड़े फैसले आप पूरे आत्मविश्वास से लेंगे और उनका नतीजा भी आपको अच्छा मिलेगा। अगर आप अपनी सेहत को लेकर कुछ समय से परेशान हैं तो इस दौरान आपको राहत मिल सकती है। हालांकि आप खुद पर ज्यादा ध्यान देने का प्रयास करें।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपकी मुलाकातों का सिलसिला जारी रहेगा। हो सकता आपके पार्टनर आपको शादी के लिए भी प्रपोज करें। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचने की आवश्यकता है। व्यापारियों को इस दौरान कोई भी जोखिम ना उठाने की सलाह दी जाती नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें। सप्ताह के अंत में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
इस हफ्ते आपके जीवन में कुछ उतार चढ़ाव आ सकते हैं। आपकी योजनाओं में बाधा आएगी। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विपरीत परिस्थितियों में यदि आप धैर्यवान रहेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। इस दौरान आपके प्रिय को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। ऐसे में आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। अधिक खर्च होने के कारण आप बचत पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो इस दौरान आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप क्रोध और तनाव से बचें।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में भी आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपकी पदोन्नति हो सकती है और आपको कुछ नए अधिकार भी मिलेंगे। अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में कोई कार्य शुरू करना चाहते हैं तो यह सप्ताह के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। आपका लापरवाह रवैया आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लगा सकता है। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने सही फसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर भी लगेगा। नौकरी करने वाले लोगों को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन बॉस आपकी मेहनत पर गौर भी करेंगे। मुमकिन है जल्द ही इसका अच्छा परिणाम आपको मिले। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। लव लाइफ हो या रोमांटिक लाइफ आपको इस समय बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपके पार्टनर की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी लकी रहेंगे। आपके बीच का प्रेम और गहरा होगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको आपका साथी भी मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। ना चाहते हुए भी आपको कुछ बड़े खर्च करने पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच झगड़ा भी हो सकते हैं। ऐसे में घर का माहौल बिगड़ सकता है। निजी जीवन की परेशानियों का असर आपके काम पर भी पड़ेगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
