Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Weekly Numerology (3rd to 9th September): 5 मूलांक वालों के लिए इस हफ्ते खुलेंगे तरक्की के रास्ते
अपने मूलांक के आधार पर अपने इस नए हफ्ते से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं किन मूलांक वालों के लिए यह सप्ताह रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो इस दौरान उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। सेहत के प्रति आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आप अपने रिश्ते को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। कामकाज से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो इस अवधि में आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होगी। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। इस अवधि में आपको अच्छे खासे धन की प्राप्ति हो सकती है।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
सेहत को लेकर आपको ज्यादा ही परेशान रहेंगे। इस दौरान आपको डॉक्टर के कई चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। दवाइयों पर भी आपका काफी धन खर्च होगा। जीवनसाथी के बर्ताव में रूखापन रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच बहसबाजी हो सकती है। आपको अपना व्यवहार संतुलित रखना होगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में बड़ी बाधा आ सकती है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। इस अवधि में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। बड़े बुजुर्ग आप से काफी प्रसन्न रहेंगे। यदि आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को पैसों के मामले में जोखिम उठाने से बचना होगा।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
परिवार के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। अपनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। इस अवधि में आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। हालांकि भविष्य में आप पैसों से जुड़ा काम बहुत ही सोच समझकर करेंगे तो बेहतर होगा। कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। आप अपने आत्मविश्वास और सकारात्मकता के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। इस दौरान काम का बोझ भी कुछ कम रहने की संभावना है। ऐसे में आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं। इस दौरान आप जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे। निजी जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। इस दौरान किसी अपने की मदद से आपकी बड़ी समस्या का समाधान होगा।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे। इस अवधि में आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। पैसों के मामले में संभलकर रहें।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
