Latest Updates
-
Devshayani Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान विष्णु बरसाएंगे कृपा -
Devshayani Ekadashi Wishes In Sanskrit: देवशयनी एकादशी पर प्रियजनों को संस्कृत में भेजें बधाई संदेश और श्लोक -
Devshayani Ekadashi 2026 Wishes: चार महीनों का शुभ आरंभ...देवशयनी एकादशी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Devshayani Ekadashi 2026 Niyam: देवशयनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जान लें व्रत के नियम -
कुदरत का अनोखा करिश्मा! महिला ने एक जैसी दिखने वाली चार जुड़वां बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान -
Chaturmas 2026: चातुर्मास कब से शुरू होगा? इस दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें सभी जरूरी नियम -
International Self Care Day: अच्छी सेहत के लिए सेल्फ-केयर है जरूरी, रोजाना अपनाएं ये 5 सेल्फ केयर हैबिट्स -
रात में राजमा भिगोना भूल गए? इन आसान ट्रिक्स से बिना भिगोए भी बन जाएगा एकदम नरम राजमा -
National Cousins Day 2026 Wishes: नेशनल कजिन्स डे पर अपने भाई-बहन भेजें ये खास मैसेज, यादगार बन जाएगा दिन -
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे
Weekly Numerology: करियर-कारोबार में नई बुलंदी छुएंगे इस मूलांक के लोग, जन्मतिथि से जानें कैसा रहेगा ये सप्ताह
Weekly Numerology: अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार अगस्त के दूसरे हफ्ते में कुछ मूलांक वालों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। इसके अलावा करियर-कारोबार में भी उन्नति होने की प्रबल संभावना है। आइए आपके साप्ताहिक अंक राशिफल से जानते हैं कि इस हफ्ते आपकी किस्मत में क्या है।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
पेशेवर जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। यदि आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपना फैसला कुछ समय के लिए टालने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा। धन की आवक बनी रहेगी, लेकिन लगातार हो रही खर्चों में वृद्धि आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। प्रेमी प्रेमिका के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। एक दूसरे पर आपका विश्वास बढ़ेगा। हो सकता है आपके साथी आपके सामने शादी का प्रस्ताव भी रखें। स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। डॉक्टर से सलाह लेते रहें और समय पर दवाइयां भी खाएं।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ धीमी रहेगी। काम को लेकर आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि कड़े परिश्रम के बावजूद सफलता ना मिल पाने के कारण आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्यवान रहना होगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। क्रोध और अहंकार से आपको दूर रहना होगा नहीं तो आपके बनते हुए कार्य भी बिगड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आप मर्यादित रहें नहीं तो आपके बीच अलगाव की स्थिति बन सकती है। सेहत कमजोर रहेगी। आपको पर्याप्त आराम नहीं मिल पाने के कारण इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शानदार रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपको अपना मनपसंद कार्य करने का मौका मिलेगा। ऐसे में आप इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होगी। व्यापारियों को अपने रुके हुए काम दोबारा शुरू करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का भी सहयोग प्राप्त होगा।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और इस दौरान आप अपने फैसले सोच समझकर लेंगे। पूंजी निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। काम से जुड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। इस अवधि में आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर ही होगा। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको अपने पिता का समर्थन मिलेगा। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को अपनों की स्वीकृति मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
इस दौरान आपका परिवार ही आपकी प्राथमिकता होगी। आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। अपनों के साथ बिताया हुआ यह समय आपके लिए यादगार रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को बिना सोचे समझे खर्च ना करें। बड़ा निवेश करने के लिए यह समय उचित नहीं है। विदेश में नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी कारणवश यदि आपकी तरक्की रुकी हुई है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा और आप काफी पॉजिटिव भी रहेंगे।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। पिछले हफ्ते की हुई आपकी मेहनत का अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको कुछ महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरे कार्य भी मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना है। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपके पार्टनर का प्रेम और सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। सप्ताह के अंत में अचानक धन लाभ होने की संभावना है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी पदोन्नति होने की संभावना है, साथ ही आपका वेतन भी बढ़ेगा। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपकी मेहनत सफल हो सकती है जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट ना करें। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी हो सकती है। आपके प्रिय के कठोर शब्द आपको दुखी कर सकते हैं। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देना होगा। अपनी आर्थिक योजनाएं सोच समझकर बनाएं।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
मैरिड लाइफ में सुख शांति बनी रहेगी। अपने सुंदर भविष्य के सपनों को साकार करने में आप एक दूसरे का पूरा सहयोग करेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव भी आ सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह कुछ तनावपूर्ण रहने की संभावना है। आपसी समझ की कमी रहेगी। ऐसे में छोटी छोटी बातों पर भी आपके बीच झगड़े हो सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जल्द ही आपको कर्जों से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान काम से जुड़ी की गई यात्रा शुभ रहेगी। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आपकी जमापूंजी में इजाफा हो सकता है। इस अवधि में लंबे समय से फंसा हुआ आपका पैसा आपको वापस मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। भाई बहनों के साथ यह समय बहुत ही मजेदार गुजरेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो बातचीत के जरिए आप अपने बीच की कड़वाहट को खत्म करने की कोशिश करें। प्रेमी/प्रेमिका के साथ मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। इस दौरान आपके बीच नजदीकियां भी बढ़ेगी। आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने की भूल ना करें नहीं तो कोई गंभीर समस्या हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications