Weekly Numerology (4th to 10th Feb): मूलांक 2 वालों का इस हफ्ते होगा प्रमोशन, इनका भी भाग्य पक्ष होगा मजबूत

मूलांक व्यक्ति के जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण अंक होता है। इससे भविष्य से जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। आइए देखते हैं सभी मूलांक वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)

मूलांक 1 के नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। खासतौर पर अगर आप नौकरी के नए अवसर की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को लाभ कमाने का अच्छा मौका प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। प्रेम जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। पार्टनर के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। गलतफहमी बढ़ने के कारण आपके बीच अलगाव भी संभव है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह प्रतिकूल रहेगा। पढ़ाई में आपकी रुचि कम हो सकती है। बेहतर होगा आप अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दें। लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक साबित होगी।

Numerology Weekly Prediction For 4th February to 10th February, 2024 in Hindi

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)

कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आपका प्रमोशन होने की भी संभावना है। व्यापारी किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको अपनी पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपनों का प्यार और समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। आपको त्वचा से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)

वैवाहिक जीवन में निरस्ता रहेगी। आपको अपने रिश्ते में अधिक आकर्षण पैदा करने का प्रयास करना चाहिए। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको कहीं बाहर घूमने जाने का मौका मिल सकता है। इस समय का आप भरपूर आनंद उठाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सात दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं, लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का मामला बढ़िया रहेगा। आप एकदम फिट रहेंगे।

मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)

दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहने के कारण इस दौरान आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस हफ्ते भारी नुकसान हो सकता है। आपको कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप सोच समझकर अपनी व्यवसायिक योजनाएं बनाएं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। इस समय आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की आवश्यकता है, साथ ही आप उनकी उचित देखभाल भी करें। पैसों की कमी की वजह से सप्ताह के अंत में आपका कोई काम अधूरा ही रह जाएगा।

मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार कम हो सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरंदाज कर रहे हैं। ऐसे में आपको उनके मन की बात जानने का प्रयास करना चाहिए। पेशेवर जीवन में कुछ बदलाव संभव है। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों की समस्या बनी रहेगी। आपकी सीखने की क्षमता कम होने के कारण आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आप पैर, पीठ या सिर दर्द से परेशान हो सकते हैं।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)

अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। वहीं उच्च शिक्षा से जुड़े प्रयास में भी आपको कामयाबी मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। ऐसे में आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करते हैं तो आपको बड़ा फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपके प्रिया का पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवधि में आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)

अपनों की भावनाओं को नजरअंदाज से करने की भूलना करें। विशेष रूप से जीवनसाथी के साथ आप अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। व्यर्थ के झगड़े झंझटों से आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई करेंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आपको अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। पेशेवर जीवन में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने व्यवहार के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा। इस अवधि में उच्च अधिकारियों के साथ आपको टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। इस हफ्ते आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)

पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। अपनों के साथ रिश्ते में आप तालमेल बिठाकर चलेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ किसी कारणवश आपकी अनबन चल रही है तो इस अवधि में आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपको अपने प्रिय के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं और बड़ा लाभ कमाने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो हो सकता है इस हफ्ते आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आप अपने प्रयास जारी रखें। आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। नौकरीपेशा जातकों को जल्दबाजी में अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचने की आवश्यकता है। विशेष रूप से अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आप सोच समझकर अपना निर्णय लें। बढ़ते हुए तनाव के कारण इस दौरान आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)

अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। परीक्षा में आपको बढ़िया अंक प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं तो इस अवधि में आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके बीच प्यार और रोमांस बढ़ेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। यदि आप का पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा है तो पार्टनर के साथ समय बिताने के कई मौके आपको मिलेंगे। इस दौरान आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और आपकी ऊर्जा का स्तर भी बढ़ेगा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, February 4, 2024, 13:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion