Latest Updates
-
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास -
Grandma Style Aloo Baingan Recipe: दादी के हाथों जैसा चटपटा और लाजवाब स्वाद -
क्या ज्यादा तनाव लेने से ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है? AIIMS न्यूरोसर्जन ने बताई सच्चाई -
June 2026 Vrat Tyohar: निर्जला एकादशी से लेकर वट पूर्णिमा तक, जून के महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार
Weekly Numerology (4th June to 10th June): इन मूलांक वालों के लिए रहेगा ये सप्ताह बेहद शानदार
हमारे जीवन में अंको का बहुत ही बड़ा महत्व होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक के आधार पर व्यक्ति के भविष्य की जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। मूलांक यानी व्यक्ति की जन्म तिथि।
मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव, करियर, पैसा, विवाह आदि से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानी जा सकती है। तो चलिए आपके मूलांक से जानते हैं कि आने वाले यह 7 दिन आपके लिए कैसे रहेंगे।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
इस मूलांक के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। कामकाज को लेकर इस अवधि में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। नौकरी करने वाले लोगों आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। इसके अलावा बॉस का सख्त रवैया आपको काफी परेशान कर सकता है। ऐसे में आपको संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। व्यापारियों के लिए छोटी-छोटी यात्राओं का योग बन रहा है। आपकी यह यात्राएं फायदेमंद रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के साथ यह समय बहुत ही मजेदार गुजरेगा। सप्ताह के अंत में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको कई नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। इस अवधि में कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। इस हफ्ते आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह का अंत आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आप अपने लव पार्टनर के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सेहत से जुड़ी समस्या होने पर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए यह समय बहुत ही शुभ है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। सप्ताह के मध्य में आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। नौकरीपेशा जातक यदि बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इस हफ्ते आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के अंत में आपको कोई खुशखबरी मिलेगी।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
इस मूलांक के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। इस सप्ताह काम का दबाव भी काफी बढ़ सकता है। इस अवधि में आपसे स्वयं को कई सारी चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे और मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। आप कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। इस दौरान आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी। सप्ताह के अंत में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है, कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। वहीं व्यापारियों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेगा। कोर्ट कचहरी के किसी मामले से आपको छुटकारा मिल सकता है। फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। विद्यार्थी अगर विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
इस मूलांक के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। यदि लंबे समय से आप परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं तो इस हफ्ते आपको मौका मिल सकता है। अपनों के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए यादगार साबित होंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। लव पार्टनर हो या लाइफ पार्टनर आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरानआपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। मानसिक रूप से भी आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
इस दौरान आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में आप कोई भी निर्णय लेने से बचें। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं और उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिल पाने के कारण आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आएगी। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही हिम्मत से काम लेने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके बीच की कड़वाहट का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपका नुकसान हो सकता है। इस हफ्ते आपको लंबी यात्रा करने से भी बचने की सलाह दी जाती है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
विद्यार्थियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान एकाग्रता की कमी रहेगी और आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप सारी चिंताओं को भूलकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। दफ्तर में आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। यदि आप ने हाल ही में नई नौकरी ज्वाइन की है तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापारियों को इस हफ्ते किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की आवश्यकता है। इस तरह के फैसले आपको सोच समझकर लेने चाहिए। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
इस हफ्ते आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आपकी सकारात्मकता और आत्मविश्वास हर किसी को प्रभावित कर सकती है। यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। आपको मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। आप अपने लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी करेंगे। नौकरी हो या व्यापार आप कड़ा परिश्रम करेंगे। सप्ताह के अंत में आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications