Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Weekly Numerology (5th to 11th May): प्यार और रोमांस से भरा रहेगा मूलांक 2 के लिए ये सप्ताह
अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका आने वाला यह नया सप्ताह कैसा रहेगा तो आप अपने मूलांक के आधार पर इन सात दिनों में होने वाली सारी शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में जान सकते हैं।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
दफ्तर में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर अपनी एक अलग जगह बनाने में सफल रहेंगे। मुमकिन है आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का भी मौका मिले। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको सरकारी क्षेत्र से अच्छा लाभ हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। रिश्तों के लिहाज से यह समय कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको अपनों के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की जरूरत है। खासतौर पर अपने लाइफ पार्टनर की भावनाओं को अनदेखा करने से बचें। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। अगर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो रही है तो इस दौरान कुछ सुधार देखने को मिलेगा।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
मूलांक 2 वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। इस दौरान आपको रोमांस के कई अवसर मिलेंगे। लव पार्टनर हो या लाइफ पार्टनर यह सात दिन आनंद में गुजरेगा। हो सकता है आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए जाएं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि लंबे समय से आप प्रयास कर रहे हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आप बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक निर्णय लेने से बचें। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको किसी करीबी की मदद मिल सकती है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इस अवधि में आप काफी अकेलापन महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप संवाद का सहारा लें और अपने साथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने की कोशिश करें। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपको मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। इस दौरान आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित भी रहेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपको काम के सिलसिले में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। मुमकिन है इसका अच्छा नतीजा जल्द ही आपको मिले। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें। विशेष रूप से अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप अतिरिक्त सावधानी बरतें।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
दोस्तों और परिजनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपको मौज मस्ती करने के कई मौके मिलेंगे। इस दौरान आप घर पर ही पार्टी आदि का भी आयोजन कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। मुमकिन है आप स्वयं के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी करें। दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ने ना दें। अपने महत्वपूर्ण कार्य आप समय पर पूरे करें। इस समय की गई लापरवाही आपकी तरक्की पर बुरा असर डाल सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी बाधा आ सकती है। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। खान पान का विशेष ध्यान रखें।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन आप अपनी समझदारी से स्थिति को नियंत्रण में रख पाएंगे। अगर आप अविवाहित हैं और आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आता है तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। इस तरह के मामलों में आप अच्छी तरह सोच विचार कर ही अपना फैसला लेंगे तो बेहतर होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। कामकाज को लेकर आप ज्यादा चिंता करने से बचें। व्यापारी यदि बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले लोगों को काफी एक्टिव रहने की आवश्यकता है। मुमकिन है उच्च अधिकारी आपको कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
आर्थिक मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपकी जमा पूंजी में भी इजाफा होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को काफी कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है इस दौरान आप अपने काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। इसके अलावा आपको गलतियां करने से भी बचने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस अवधि में आपको काम से जुड़ी छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। खासतौर पर अगर आप सिंगल हैं तो आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह कुछ बेहतर रहेगा।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है, साथ ही आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी। पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। खासतौर पर पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन करते समय आप जल्दबाजी ना करें। वैवाहिक जीवन में निरसता रहेगी। हो सकता है आपके प्रिय आपको नजरअंदाज करें। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और बहुत ही समझदारी से काम लें। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। ऐसे में आपका तनाव बढ़ सकता है और आपको अनिद्रा की भी शिकायत हो सकती है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। अपने व्यवहार कुशलता से आप कई परेशानियों से छुटकारा पाने में सफल रहेंगे। यदि कामकाज से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो इस दौरान चीजें आपके पक्ष में रूख कर सकती हैं। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। हो सकता है आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाएं। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। वही शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी और इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
नौकरी हो व्यापार आप अपने क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। इस दौरान अपनी कड़ी मेहनत के बल पर आप अपने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपकी यह सपना जल्द पूरा होगा। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आप अधिक बचत कर पाएंगे। सप्ताह के अंत में आपको धन की भी प्राप्ति हो सकती है। किसी गलतफहमी के कारण जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप बात को ज्यादा बढ़ने ना दें। आपके बीच की कड़वाहट का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय ठीक-ठाक रहने वाला है। अपने रिश्ते के प्रति आप ईमानदार रहने की कोशिश करें। अच्छी सेहत के लिए आपको तनाव से दूर रहना होगा, साथ ही अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखना होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











