Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
Weekly Numerology (6th August to 12th August): चुनौतियों से भरा रहेगा 6 और 9 मूलांक वालों के लिए ये सप्ताह
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। काम का बोझ अधिक रहने के कारण आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। इस अवधि में आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। खुद को सेहतमंद और तरोताजा रखने के लिए आपको रोजाना सुबह जल्दी उठकर सैर करने की सलाह दी जाती है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको लंबी यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
कामकाज को लेकर आप ज्यादा टेंशन लेने से बचें। आप अपना दिमाग शांत रखें और अपने जरूरी कार्यों पर फोकस करें। उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। घर परिवार से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। अपने निजी मामलों में बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें।
मूलांक 4 (जन्म तिथि 4,13,22,31)
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ धीमी रहेगी, लेकिन इसके बाद का समय बेहतर साबित होगा। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इस अवधि में आप खुद पर ध्यान देंगे। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। सुख-सुविधाओं पर आप काफी धन खर्च करेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उनकी शिक्षा में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आपके सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण रहेंगी। आपके बीच प्रेम और विश्वास की कमी देखने को मिलेगी। सप्ताह के अंत में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। आप संभलकर रहें।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
परिवार के साथ यह सप्ताह बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपको धार्मिक यात्रा पर जाने का भी मौका मिल सकता है। पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। आप अपने प्रयास जारी रखें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। कामकाज से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय आप जल्दबाजी ना करें।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको छोटे-छोटे कई फायदे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए इस दौरान आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
यह सप्ताह आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस दौरान आपके व्यवहार में क्रोध और चिड़चिड़ापन रहेगा। ऐसे में आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
