Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Weekly Numerology (7th Apr to 13th Apr): मूलांक 9 के जीवन में होगा सब मंगल, इस हफ्ते इनका भी पलटेगा भाग्य
अंक शास्त्र में मूलांक के आधार पर व्यक्ति से जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। यहां हम आपके मूलांक के आधार पर आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। आइए देखते हैं या सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। अपने जरूरी कार्यों को निपटाने का आप भरपूर प्रयास करेंगे। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपकी तरक्की होने की संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं और इस अवधि में कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेते हैं तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। हालांकि खुले दिल से खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। वैवाहिक जीवन में प्यार और रोमांस बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
घर का वातावरण बहुत ही बढ़िया रहेगा। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। मुमकिन है इस दौरान परिजनों के साथ आप छोटी दूरी की यात्रा भी करें। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। इस अवधि में आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। मुमकिन है आप कोई पुराना छोटा-मोटा उधर या कर्ज चुकाने में भी सफल रहें। यदि कामकाज से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको ज्यादा चिंता ना करने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। इस दौरान आपको स्वास्थ्य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि आपको पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
यदि कुछ समय से आप अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं तो आपको काम से छुट्टी लेकर उनके लिए समय निकालने की जरूरत है। इससे आपके रिश्तों में प्यार और मधुरता बनी रहेगी। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको फालतू खर्च ना करें। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपका भविष्य उतना ही सुरक्षित होगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा, साथ ही आपका आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी और इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
आपके जीवन में कुछ उथल-पुथल मची रहेगी। निजी हो या पेशेवर जीवन कुछ नई चुनौतियों से आपका सामना होगा। हालांकि परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपना कोई भी निर्णय जल्दबाजी या हड़बड़ाहट में ना लें। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो इस दौरान उनके स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की आवश्यकता है। रोमांटिक लाइफ में निरसता रहेगी। आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है। आपको बातचीत के द्वारा अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करना चाहिए। आर्थिक परेशानियों के कारण इस दौरान मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने बड़ों से सलाह मशवरा जरूर करें, साथ ही आप उनका आशीर्वाद लेना ना भूलें। दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे। हालांकि आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा भविष्य में आप काम के प्रति ज्यादा लापरवाही ना करें और अपने सभी काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। यदि आप किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बाधा आए लेकिन आपकी यह समस्या अस्थाई है इसलिए आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। यह सप्ताह आपके लिए काफी खर्चीला रहने वाला है। आपके खर्चों की लिस्ट बढ़ सकती है।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
कामकाज को अलग रखकर आप अपनी निजी जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। यदि आप अपने घर की साज सजावट में बदलाव करना चाहते हैं या फिर मरम्मत आदि कराना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय उचित रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। मुमकिन है आप अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए किसी रोमांटिक जगह पर जाएं। अगर आप सिंगल हैं अगर आपको अपने साथी की तलाश है तो इस दौरान आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। धन के नजरिये से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। धन की आवक बनी रहेगी साथ ही आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। इस अवधि में आप अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखेंगे।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही सोच समझकर लेंगे। इस हफ्ते आपके द्वारा लिए फैसले आपका भाग्य बदल सकते हैं। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। आप आत्मविश्वास से भरे हुए और काफी सकारात्मक रहेंगे। आपका पूरा फोकस आपके लक्ष्य पर होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है विशेष रूप से अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। स्वास्थ्य का मामला इस दौरान अच्छा रहेगा, लेकिन आपको समय पर भोजन करने के साथ समय पर सोने की भी आवश्यकता है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अपने परिजनों से सलाह जरूर लें अन्यथा भविष्य में यह अनबन की वजह बन सकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि कुछ बड़ा करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा। उच्च अधिकारियों की ओर से भी दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। आप सही योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। अति उत्साहित होकर अपने बजट से अधिक खर्च ना करें।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। चारों ओर आपके अच्छे कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आपको इसके लिए पहले से ही तैयार रहना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता हासिल होगी। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस अवधि में आपको धन लाभ होने की भी संभावना है। सप्ताह के अंत में आपको परिवार के साथ घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर जाने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा आपके लिए बहुत ही यादगार रहने वाली है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











