Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Weekly Numerology (7th to 13th January): बेहद कठिन रहेगा 2 और 7 मूलांक वालों के लिए ये सप्ताह
Numerology Weekly Rashifal 2024: अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। जन्म की तारीख को जोड़कर निकलने वाले अंक को मूलांक कहा जाता है जिसे जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण अंक माना गया है। किसी भी महीने की 1 से लेकर 31 तारीख तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांक की गणना की जाती है।
कोई भी व्यक्ति अपने मूलांक के आधार पर अपना साप्ताहिक राशिफल जान सकता है। इस लेख में हम 1 से 9 तक के मूलांक वालों के लिए उनका साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं। तो आइए देखते हैं सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा यह नया सप्ताह।

मूलांक 1
यह सप्ताह आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। आपको एक अनजाना डर सता सकता है। इसके अलावा मन में असुरक्षा की भी भावना रहेगी। बेहतर होगा आप नकारात्मकता को स्वयं पर हावी ना होने दें। सकारात्मक रहें और स्वयं पर भरोसा रखें। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। इस अवधि में आपको कठिन विषयों को समझने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। याद किया हुआ पाठ भी आप भूल सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है। हालांकि आपके लिए यह समय बहुत ही व्यस्त और थकान भरा रहने वाला है। कमजोरी इम्यूनिटी के कारण इस अवधि में स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
मूलांक 2
आपको अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने में काफी दिक्कतें हो सकती है। इस दौरान आप कई सारी चिताओं से घिरे रहेंगे। बेहतर होगा आप किसी करीबी या अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही अपने महत्वपूर्ण फैसले लें। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता मजबूत बनाए रखने के लिए आपको उन्हें समझने का प्रयास करना होगा। अपने बीच का आपसी तालमेल बनाए रखें। रोमांटिक लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। बेवजह अपने पार्टनर पर शक ना करें। व्यापारियों को अपने विरोधियों के कारण इस हफ्ते कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय निराशा भरा रहेगा। इस दौरान मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने के कारण आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है।
मूलांक 3
यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप अपने रिश्तों को संवारने का पूरा प्रयास करेंगे। मुमकिन है आपको सफलता भी मिले। खासतौर पर आप भाई बहनों के साथ अपने रिश्तों रिश्ते को मजबूत बनाने बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि इस तरह के मामलों में आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें तो बेहतर होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो परीक्षा में आपको अच्छे अंक का हासिल हो सकते हैं। पढ़ाई में आपका मन लगेगा और आप का पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा।
मूलांक 4
नौकरीपेशा जातकों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की स्थिति मजबूत हो सकती है। उच्च स्तर का उद्यमी बनने का आपका सपना जल्द पूरा हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। आपके बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा और आप अपने रिश्ते को लेकर पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। ऐसा महसूस होगा कि आप एक दूसरे के लिए ही बने हैं। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। इस अवधि में स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। विशेष रूप से आपको तैलीय और मसालेदार भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
मूलांक 5
पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। अपनी कड़ी मेहनत के बल पर आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापारी अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देंगे। इस दौरान आपकी व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। परीक्षा में आप अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आप एक दूसरे की भावनाओं का आदर करेंगे। विपरीत परिस्थितियों में आप सूझबूझ से काम लेंगे। इस अवधि में जीवनसाथी की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।
मूलांक 6
मूलांक 6 वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपका कामकाज तेजी से आगे बढ़ेगा। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आपका प्रदर्शन काफी बढ़िया रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है और आपको विदेश यात्रा करने का भी अवसर मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। इस अवधि में आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने फैसले लेंगे जिनके अच्छे नतीजे भविष्य में आपको जरुर मिलेंगे। कम्युनिकेशन, मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई कर रहे हैं विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आप अपनी रचनात्मकता साबित कर पाएंगे। सप्ताह के अंत में आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है।
मूलांक 7
आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है। पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभरने की भी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। काम से आपका ध्यान हट सकता है। ऐसे में आपसे छोटी-छोटी गलतियां हो सकती है। यदि आप ऐसी लापरवाही करेंगे तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ेगा। व्यापारियों के लिए यह समय मुश्किलों भरा रहेगा। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी कई बाधाएं आएगी। विद्यार्थियों को अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाने की जरूरत है। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है।
मूलांक 8
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ छोटे-छोटे झगड़े इस अवधि में कोई बड़ी समस्या खड़ी कर सकते हैं। ऐसे में आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। आपको जल्दबाजी और गुस्से में कोई भी निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो परीक्षा में कम अंक आने के कारण आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। इस दौरान मन में कई तरह के गलत विचार आ सकते हैं। आपको खुद पर काबू रखने की जरूरत है। आप अपने प्रयास और मेहनत जारी रखें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। पेशेवर जीवन की बात करें तो इस हफ्ते काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। लापरवाही के कारण आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 9
नौकरी पैसा जातकों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा अपने करियर को शीर्ष पर पहुंचने का आपका सपना जल्द पूरा हो सकता है बेरोजगार है तो इस हफ्ते आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है व्यापारियों को बड़ा मुनाफा कमाने का कोई बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है इस दौरान अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ आप काफी आगे निकल सकते हैं रिश्तो के लिए हाथ से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा अपनों को महसूस कारण कि वह आपके लिए क्या मायने रखते हैं बेहतर होगा आप उनकी खुशियों का भी ख्याल रखें प्रेम जीवन में कुछ बदलाव नजर आएगा आपको अपने रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखने का प्रयास करना होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
