Latest Updates
-
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क
Weekly Numerology (7th to 13th July): मूलांक 9 वालों को मिलेगी इस हफ्ते बड़ी कामयाबी, इन जीवन भी रहेगा खुशहाल
हमारे जन्म की तारीख की गणना कर हमारा मूलांक पता चलता है। ऐसे में इन अंको का हमारे जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। अंक ज्योतिष में व्यक्ति अपने मूलांक के आधार पर अपने भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकता है। यहां हम आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। आइए जानते है कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपसी समझ की कमी के कारण आपके बीच छोटी छोटी बातों पर झगड़े हो सकते हैं। इससे आपके घर का माहौल भी खराब होगा। कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो उच्च अधिकारी और सहकर्मियों के साथ टकराव संभव है। ऐसे में आपका काम भी प्रभावित होगा। व्यापारियों को महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचने की जरूरत है। जीवन के उतार चढ़ाव के कारण इस अवधि में आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है, लेकिन आपको धैर्यवान रहना होगा।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। यदि आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त अंक प्राप्त हो सकते हैं। पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। नौकरी करने वाले लोगों की बड़ी तरक्की हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको उम्मीद से दुगना फायदा हो सकता है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ अपने रिश्ते से आप संतुष्ट रहेंगे। आपके बीच तालमेल और भी बेहतर होगा। इस दौरान आप काफी सकारात्मक और ऊर्जा से भरे रहेंगे। ऐसे में आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा फल आपको मिल सकता है। आपकी तरक्की होगी। व्यापारी कोई बड़ी डील पक्की कर सकते हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। एक दूसरे के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। इससे आपके बीच की नजदीकियां और बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आप धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, लेकिन आपको काम का ज्यादा प्रेशर लेने से बचने चाहिए।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। दफ्तर में आप पर वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। व्यापारियों को अपने किसी प्रतिद्वंद्वी से कड़ी टक्कर मिल सकती है। इस दौरान आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। विद्यार्थियों को अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। व्यर्थ की चीजों में अपना समय नष्ट ना करें और अपने समय का सदुपयोग करें। खानपान में गड़बड़ी के कारण आपको पाचन से संबंधित समस्या हो सकती है। आप खुद पर अधिक ध्यान दें।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
पेशेवर जीवन में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। जो लोग आपकी काबिलियत पर शक करते हैं आप उन्हें गलत साबित करने में कामयाब रहेंगे। इस अवधि में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। पार्टनर के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। विद्यार्थियों का पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर होगा। अगर आप अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी होगी। रोमांटिक लाइफ में प्रेम ही प्रेम रहेगा। आप अपने साथी के ख्यालों में खोए रहेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और कोई समस्या नहीं होगी।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी हो रही है तो इस दौरान उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे और ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को किसी नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपके करियर में नया मोड़ आ सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें नहीं तो आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। किसी खास से आपकी मुलाकात होगी।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिन रहने वाला है। एकाग्रता की कमी के कारण आप ठीक से अपनी पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपके मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको खुद पर काबू रखना होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सुखद रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस आपको बड़ी सफलता दिला सकता है। व्यापारियों को इस दौरान संभलकर रहना होगा नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। घरेलू परेशानियों के कारण आप काफी तनाव महसूस करेंगे। ऐसे में आप ठीक से अपने रिश्तों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सेहत का ध्यान रखें। आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
आपको अपने विचारों पर काबू रखना होगा नहीं तो आप स्वयं के लिए ही मुसीबत खड़ी कर बैठेंगे। विशेष रूप से पेशेवर जीवन में आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। अगर आप नौकरी करते हैं तो कड़े परिश्रम के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। हो सकता है आपका कोई साथी आपसे ज्यादा आगे निकल जाए। आप अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। जल्द ही चीज़े आपके पक्ष में रूख करती नजर आएंगी। व्यापारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। आप बड़ा निवेश आदि करने का भी निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान की वजह से सेहत में गिरावट आ सकती है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को सराहेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको कोई बड़ा मौका मिल सकता है जिससे आप तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी मेहनत सफल होगी। आपकी मैरिड लाइफ बहुत ही खुशहाल रहेगी। अपने रिश्ते में आपको नयापन महसूस होगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सात दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications