Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Weekly Numerology (8th October to 14th October): 1 मूलांक वालों की इस हफ्ते लगेगी लॉटरी, होगी धन की वर्षा
अपने मूलांक के आधार पर जानिए कि आने वाले 7 दिनों में आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आने वाले हैं। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते कौन से मूलांक वाले रहेंगे लकी और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
प्रेम जीवन की हम बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। पार्टनर का प्रेम और समर्थन आपको मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। इस दौरान आपको किसी बड़ी कंपनी से बढ़िया ऑफर भी मिल सकता है। सप्ताह के अंत में आपको धन लाभ होने की भी प्रबल संभावना है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। ऐसे में लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद से बचें और अपने रिश्ते को संभालने का प्रयास करें। इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा और आप अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। इस दौरान आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। निजी जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आपको अपनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी आप हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
आप किसी महंगी वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपको ऐसा करने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आपका बजट डगमगा सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती है। एक दूसरे के प्रति आपका लगाव कम होगा। पेशेवर जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए यदि आप प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। एक दूसरे के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। वहीं वैवाहिक जीवन में भी खुशियों की बहार आएगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं जिससे आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
बेवजह के मुद्दों पर जीवनसाथी के साथ बहसबाजी करने से बचें अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। मुमकिन है आप अपनी नौकरी बदलने का भी विचार करें। हालांकि आपको किसी भी तरह के नकारात्मक विचार से दूर रहने की आवश्यकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां सुखद रहेगी।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
अपने वैवाहिक जीवन की खुशियों को बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करना होगा। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े झंझट से बचें। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। परीक्षा में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप कड़ा परिश्रम करें।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू मुद्दों को सुलझाने में भी आपके प्रिय का सहयोग मिलेगा। पेशेवर जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी तरक्की हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपको धन की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आपको पुराने किसी कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
क्रोध और अहंकार से बचें अन्यथा आपके रिश्तों पर बुरा असर पड़ेगा। इस हफ्ते स्वास्थ संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यापारियों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
