Latest Updates
-
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें अपना भाग्य -
Dhaba Style Egg Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार अंडा करी -
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, हो रहे MRI-CT स्कैन लेकिन फिर भी करेंगे लाइव परफॉर्म -
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल
Weekly Numerology (9th to 15th April): 1 और 5 मूलांक वालों के लिए रहेगा ये सप्ताह बेहद सुखद
अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका आने वाला यह नया सप्ताह कैसा रहेगा तो आप अपने मूलांक के आधार पर इन सात दिनों में होने वाली सारी शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में जान सकते हैं।
आइए देखते हैं यह सप्ताह किसके लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसके हाथ लगेगी निराशा।

मूलांक 1
1 मूलांक वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के तय समय पर पूरे होंगे। आपकी मेहनत और ऊर्जा को काफी सराहना भी मिलेगी। व्यापारियों को इस अवधि में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन सप्ताह के अंत में आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। आपका बजट ऐसंतुलित होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए यह समय सुखद रहेगा। विशेष रूप से अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की संभावना है। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
मूलांक 2
कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। किसी सहकर्मी के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है। ऐसे में आपको अपने आप पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहेगा। रुकी हुई योजना को शुरू करने के लिए आप काफी मेहनत करेंगे। सप्ताह के अंत में आपको कोई खुशखबरी भी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको शांत दिमाग से अपने बीच के मसलों को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। बढ़ता हुआ मानसिक तनाव आपको काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करा सकता है।
मूलांक 3
नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान आपके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा उच्च अधिकारी भी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। व्यापारियों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा भी करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ टकराव से बचें। आपको उनकी भावनाओं का आदर करना चाहिए। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आपको आय का नया स्त्रोत मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आपको पेट संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
मूलांक 4
इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। इसके अलावा आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें। इस दौरान आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या और अधिक भागदौड़ के कारण इस दौरान आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा काम के साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
मूलांक 5
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। इस दौरान आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को इस दौरान अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती है। हालांकि आप अपनी मेहनत से सभी का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्घि होगी। सप्ताह के अंत में आप यात्रा कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बेहद मनोरंजक और यादगार रहने वाली है। मानसिक तनाव दूर होगा और इसका सकारात्मक प्रभाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलेगा।
मूलांक 6
इस सप्ताह आपके सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। आप परिवार को पर्याप्त समय दे पाएंगे। हो सकता है आप कहीं घूमने फिरने की भी योजना बनाएं। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको पैसों के मामले में समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आप ज्यादा से ज्यादा बचत करने की कोशिश करें। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। इस अवधि में आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।
मूलांक 7
इस दौरान दफ्तर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। राजनीति बढ़ सकती है और आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। बेहतर होगा काम के साथ-साथ आप अपने आसपास हो रही गतिविधियों पर भी ध्यान दें। व्यापारियों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की आवश्यकता है। आप पैसों के मामले में अधिक सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ टकराव संभव है। इस अवधि में आपके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। इस बात का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। पैसों के मामले में यह सात दिन आपके लिए औसत रहेंगे। सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे।
मूलांक 8
इस हफ्ते आप पर काम का प्रेशर कुछ बढ़ सकता है, लेकिन आपको अधिक तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आप शांत दिमाग से अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। काम का बढ़ता हुआ दबाव और तनाव के कारण आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। बेहतर होगा आपको अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो सकता है आपको कुछ समय और इंतजार करना पड़े। आप नकारात्मक विचारों को स्वयं पर हावी न होने दें। इस अवधि में बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग संभलकर करें। खासतौर पर जीवनसाथी के साथ तोलमोल कर बात करें।
मूलांक 9
कामकाज के दृष्टिकोण से 9 मूलांक वालों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। व्यापार से जुड़े जातकों को साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान पैसों से जुड़ी चिंता भी खत्म होगी। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां अनुकूल रहेगी। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा। पैसों की बात करें तो इस दौरान आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय मिलाजुला रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications