Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट -
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, कब्ज से लेकर एनीमिया से मिलेगी राहत
Weekly Numerology (9th to 15th June): मूलांक 2 वालों का बढ़ेगा मान सम्मान, इस हफ्ते इनके लिए भी है कुछ खास
अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। यानी आपकी जन्म तिथि को जोड़कर जो अंक निकलता है वह आपका मूलांक होता है। मूलांक के आधार पर आपको जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती है। तो चलिए देखते हैं।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। यदि आपकी किसी के साथ अनबन होती है तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। बात को ज्यादा ना बढ़ाएं अन्यथा व्यर्थ की चीजों में ही आपका समय नष्ट हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। यदि कामकाज से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो इस दौरान उसके सुलझने की संभावना कुछ कम नजर आ रही है, लेकिन आप जल्दबाजी में कोई भी कदम ना उठाएं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपके बीच गलतफहमी हो सकती है। आपको अपने साथी पर भरोसा करने की आवश्यकता है अन्यथा कोई तीसरा आपकी बीच की कड़वाहट का फायदा उठा सकता है। सप्ताह के अंत में अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। इस अवधि में आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
वर्कप्लेस पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। ऐसे में आपकी तरक्की होने की भी संभावना है। पैसों को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। अपने खर्चों पर आपको नजर बनाकर रखने की आवश्यकता है। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो आप कई सारी परेशानियों से बच सकते हैं। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। यह सात दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाले हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए भी यह सप्ताह प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। इस दौरान आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने महत्वपूर्ण फैसले लेंगे।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
घर के किसी सदस्य की वजह से आपका तनाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी की जगह शांति से काम लें अन्यथा आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। काम पर आपको अधिक फोकस करने की जरूरत है नहीं तो अतीत में किया हुआ परिश्रम व्यर्थ ही जाएगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। जल्द पैसा कमाने के चक्कर में आप कोई भी गलत रास्ता ना अपनाएं। लापरवाही के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आपको अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करने से बचने की आवश्यकता है।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात पर आपको उच्च अधिकारियों की सहमति नहीं मिल पाएगी। ऐसे में आप काफी निराश हो सकते हैं और काम में भी आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आप नौकरी छोड़ने का भी विचार कर सकते हैं। हालांकि आपको इस तरह के फैसले जल्दबाजी में लेने से बचने की आवश्यकता है। कामकाज का बढ़ता हुआ तनाव आपके निजी जीवन को भी प्रभावित कर सकता है। बेहतर होगा आप दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलें। काम के साथ अपने रिश्तों को भी महत्व दें। हो सके तो बाहर की टेंशन घर पर ना लाएं। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। यदि लंबे समय से आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो इस अवधि में आपका पैसा आपको वापस मिल सकता है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
नौकरी हो या व्यापार आप अपने लंबित कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। इस दौरान आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। सप्ताह के मध्य में आप परिवार के साथ बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आप अचानक छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। आपको उनकी ओर से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है और पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो इस दौरान आपके बीच की सारी दूरियां खत्म होगी। आप एक नई शुरुआत कर सकते हैं। धन संबंधित मामलों में आपको किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस अवधि में आपका भारी नुकसान होने की संभावना है।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है, लेकिन आपको कुछ संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने वाले हैं तो कुछ लोग आपके रास्ते में रुकावट बन सकते हैं। विद्यार्थियों को इस दौरान अपनी पढ़ाई से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आप काफी उत्साहित रहेंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है, लेकिन आपको काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप बिजनेस करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए लाभदायक रहेगा।।आपको कई अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
वैवाहिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। अपने जीवनसाथी को अधिक समय देने की कोशिश करें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। इसके अलावा दूसरों के कहने पर अपने प्रिय के बारे में कोई भी राय ना बनाएं। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। खासतौर पर अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। इस दौरान आमदनी में वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। जल्द ही आपकी सारी परेशानियां खत्म होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह व्यस्त रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। बिजनेस में घाटे का सौदा हो सकता है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में निर्णय ना लें।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम जरूर मिलेगा। इस दौरान आपको नया व्यावसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। ऐसे में आप परिवार के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाएंगे। हो सकता है आपकी यह बात घर के सदस्यों को नाराज कर दे। बेहतर होगा आप अपनों की खुशियों का ख्याल रखें। यदि पैसों से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर रहा है तो इस अवधि में आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपको धन की प्राप्ति होगी।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
बिना सोचे समझे किसी से भी अपने मन की बात साझा ना करें अन्यथा आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती है। इस दौरान आपको स्वार्थी लोगों से काफी सावधान रहने की आवश्यकता है। दफ्तर में ओवरकॉन्फिडेंस के कारण आपको काफी शर्मिंदा होना पड़ेगा। आपको काम के साथ अपनी व्यवहार का भी ध्यान रखने की जरूरत है। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहेगा। आपको बड़ा फायदा होने की संभावना है, साथ ही आपका कारोबार में भी बढ़त होगी। रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। इस दौरान माता पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे। इस दौरान आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications