Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Weekly Numerology (For 22nd October to 28th October): ये मूलांक वाले रहेंगे इस हफ्ते लकी, इनकी भी लगेगी लॉटरी
जानिए इस हफ्ते किस मूलांक वालों के जीवन में खुशियां देंगी दस्तक और किसके हाथ लगेगी निराशा।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
कार्यस्थल पर इस हफ्ते आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने आंख, कान खुले रखें और कठिन परिश्रम करने का प्रयास करें। व्यापारी इस अवधि में किसी नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आप निवेश आदि करने की भी योजना भी बनाएंगे। निजी जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होगा और रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
यह समय आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप स्वयं को नकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। इस दौरान आपके मन में तरह-तरह के विचार आ सकते हैं। नकारात्मकता को स्वयं पर हावी न होने दे अन्यथा बहुत देर हो जाएगी। आपको अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव जरूर करें। इस दौरान आप कोई भी भावनात्मक निर्णय लेने से बचें।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस दौरान आपके सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। आपके हाथ कुछ बढ़िया काम भी लग सकता है। इस अवधि में आपको कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा। स्वास्थ्य को लेकर यदि कोई समस्या हो रही है तो आपको राहत मिल सकती है।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
व्यापारियों को अपनी गुणवत्ता का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। दफ्तर में जिम्मेदारियां का बोझ अधिक रहेगा। अपनी जिम्मेदारियां से भागने की जगह यदि आप मेहनत के साथ उन्हें समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी होने की संभावना है। बातचीत की कमी और बिगड़ा हुआ आपसी तालमेल आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकता है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
छोटी-छोटी बातों को दिल पर ना लें बल्कि उन्हें नजरअंदाज करना सीखें अन्यथा आपकी मुश्किलें कम होने की जगह बढ़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में आप अपने परिवार पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। हो सकता है यह रिश्तों में कड़वाहट की वजह भी बने। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो इस दौरान सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपको परेशान करेगा। ऐसे में काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को वाद-विवाद से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर ना लाएं तो बेहतर होगा। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है लेकिन आप उन्हें अनदेखा करने की गलती ना करें।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
इस दौरान आप काफी सकारात्मक रहेंगे और हर मुश्किल का सामना डटकर करेंगे। आपका सकारात्मक रवैया हर किसी को प्रभावित करेगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह समय लाभदायक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका तालमेल भी बेहतर होगा। नौकरी करने वाले लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। इस अवधि में पैसों की कमी भी दूर होगी। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा संकेत दे रहा है। अतीत में किए हुए निवेश का डबल फायदा आपको हो सकता है। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहने वाला है। ऐसे में आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे, लेकिन आपको समझना होगा कि आपकी यह मेहनत आपके लिए सफलता के द्वार खोल सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई बाधा आएगी। आपको अपने सीनियर्स और गुरुजनों से सलाह लेते रहना चाहिए। प्रेम जीवन में कुछ तनाव रहेगा। आप अपने साथी से दूर जाने का भी मन बना सकते हैं।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
इस हफ्ते आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप व्यापारी हैं तो आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ेगी जो आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे और इस अवधि में आपको अच्छे अवसर की भी प्राप्ति हो सकती है। यह मौका आपके करियर को एक नई दिशा देगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन की जिम्मेदारियां बखूबी निभा पाएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications