Latest Updates
-
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना
Weekly Numerology (October 1st to 7th): इस हफ्ते 4 और 8 मूलांक वालों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार
हमारे जीवन में अंको का बड़ा ही महत्व होता है। हर व्यक्ति से कोई ना कोई अंक जुड़ा हुआ है। अंक शास्त्र में मूलांक के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, गुण, अवगुण, सफलता, असफलता आदि के बारे में जाना जा सकता है। यहां हम आपके लिए आपका साप्ताहिक अंक राशिफल लेकर आए हैं। आइए देखते हैं आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।
मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने की संभावना है। इस दौरान आपके कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। इस अवधि में घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। ऐसे में आपका तनाव बढ़ेगा। पैसा कमाने का मौका आपके हाथ लग सकता है, लेकिन आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है।

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहेगा। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं, लेकिन किसी भी दस्तावेज पर आप जल्दबाजी में हस्ताक्षर ना करें तो बेहतर होगा। सप्ताह के मध्य में परिवार के साथ आपको पूर्व दिशा की ओर यात्रा करने का मौका मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। आपके मन में कई तरह की उलझनें रहेगी।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
निजी जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी। घर के सदस्यों का गलत बर्ताव आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। कार्यस्थल पर आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपका अच्छा प्रदर्शन और कार्यकुशलता उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगा। सप्ताह के अंत में आपको धन की प्राप्ति होगी।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
यह सप्ताह आपके लिए कोई नया अवसर लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और इसका अच्छा फायदा भी आपको होगा। वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी के साथ तमिल बिगड़ सकता है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
रोमांटिक लाइफ की बात करें तो यह सप्ताह आपके पक्ष में रहेगा। आपको मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। इसके अलावा आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का भी निर्णय ले सकते हैं। व्यापारियों को रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। सप्ताह के अंत में आपका कोई बड़ा खर्च हो सकता है।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ कमजोर रहेगा। आप बेवजह की चिंताओं से घिरे रहेंगे। आपको काम का अधिक प्रेशर लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। यदि आप पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो इस अवधि में आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
आपको क्रोध और अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। परीक्षा में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह कुछ व्यस्त रहेगा। आपको सुस्ती और आलस से बचने की आवश्यकता है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी और आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। व्यापारियों को काम के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। यह समय परिवार के साथ बहुत ही अच्छा गुजरेगा। यदि आप आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं तो आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखना होगा। इस दौरान आपको उधार देने से भी बचने की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले लोगों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। इस दौरान आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
