Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Padmini Ekadashi Upay: दुर्लभ है पद्मिनी एकादशी, राशिनुसार ये उपाय करके पाएं धन, संतान सुख, समृद्धि, यश
Padmini Ekadashi Upay: 2023 का श्रावण दो माह का है क्यूंकि इस बार अधिकमास है जो हर तीन वर्ष पर आता है। अधिकमास या मलमास में मंगल कार्य की मनाही तो है किन्तु यदि धार्मिक कार्य पूजा पाठ किया जाये तो इसका फल कई गुना अधिक मिलता है।
इसी अधिकमास में है पद्मिनी एकादशी। एक तो एकादशी उसपर से अधिकमास में! दुर्लभ संयोग है श्री हरी की कृपा और सुख समृद्धि पाने का, इसलिए इस मौके को ना गंवाएं।

पद्मिनी एकादशी 29 जुलाई 2023 को है। इस बार की पद्मिनी एकादशी बहुत विशेष इसलिए भी है क्यूंकि इस दिन ब्रह्म योग भी बन रहा है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि अलग अलग राशि वाले इस दिन क्या करें जिससे श्री हरी की कृपा मिले और धन वैभव यश भी प्राप्त हो।
मेष राशि:
मेष राशि वाले अगर कर्ज और रूपये पैसे की दिक्कत झेल रहे हैं जिसकी वजह से मानसिक परेशानी भी हो रही है तो ये उपाय करें। पद्मिनी एकादशी के दिन नारायण कवच का पाठ करें। इससे मन को शांति मिलती है। आर्थिक संकट भी दूर होते हैं।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों का अगर वैवाहिक जीवन सही से नहीं चल रहा तो पद्मिनी एकादशी के दिन दोनों पति पत्नी एक केले के पेड़ में हल्दी मिला दूध चढ़ाएं और पेड़ की सात बार परिक्रमा करें। सब सही होने लगेगा।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों के लिए जीवन में किसी भी प्रकार का कष्ट हो तो पद्मिनी एकादशी के दिन विष्णु भगवान् की पूजा करते समय आंवला जरुर चढ़ाएं। इससे माँ लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और धन की वर्षा करती हैं।
कर्क राशि:
कर्क राशि वाले दक्षिणावर्ती शंख घर में लायें और उसकी पूरे मन से पूजा करें। पूजा करने के बाद इस शंख को उस जगह रख दें जहां आप अपनी धन सम्पदा रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि एकादशी के दिन शंख रखने से धन की कमी नहीं होती है।
सिंह राशि:
सिंह राशि वाले पद्मिनी एकादशी के दिन गौ दान करें तो उनके कष्ट दूर होंगे, रिश्तो में मिठास आएगी और नए अवसर बनेंगे। वैसे भी अधिकमास में किया गया दान कई गुना ज्यादा फल देता है।
कन्या राशि:
कन्या राशि वालों को अगर नौकरी चाहिए या नौकरी में प्रोमोशन चाहिए तो फिर अन्न और वस्त्र का दान करें। आस पास कोई अनाथालय हो तो वहां जाकर बच्चों को भोजन करायें और वस्त्र दान दें।

तुला राशि:
तुला राशि वालों के लिए पितृदोष दूर करने का सबसे उत्तम मौका होता है पद्मिनी एकादशी। पद्मिनी एकादशी के दिन गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें जिससे पूर्वज प्रसन्न होंगे और घर में सम्पन्नता आएगी।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वालों को संतान नहीं है तो फिर पद्मिनी एकादशी एक सुनहरा अवसर है। इस दिन तुलसी की माला से भगवान् विष्णु के नाम का जाप करें। 108 बार ॐ अच्युताय नमः मंत्र का जाप करें। श्री हरी की कृपा से संतान प्राप्ति होगा।
धनु राशि:
धनु राशि वालों के कार्य में कोई विघ्न बाधा हो तो फिर पद्मिनी एकादशी के दिन भगवन विष्णु को 11 हल्दी की गांठें और पीताम्बर चढ़ाएं। अब जब भी किसी शुभ कार्य पर निकलें तो एक हल्दी की गांठ अपने कपड़ों में छिपा के निकलें। कार्य में विघ्न नहीं पड़ेंगे।
मकर राशि:
मकर राशि वाले पद्मिनी एकादशी के दिन विष्णु चालीसा का पाठ करें। इससे श्री हरी प्रसन्न होंगे और धन वैभव प्रदान करेंगे।
कुंभ राशि:
कुम्भ राशि वालों को अगर नौकरी नहीं मिल रही या फिर मिलती है और जल्द ही छूट जाती है तो ऐसे में पद्मिनी एकादशी के दिन घर में हवन करवाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करवाएं। नौकरी जल्द ही मिलने के योग बन जायेंगे।
मीन राशि:
मीन राशि वालों को अगर संतान नहीं हो रही या फिर धन की कमी हो रही है तो फिर पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को वैजयंती का फूल चढ़ाना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications