Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Palmistry: हार्ट से जुड़ी बीमारी का संकेत देती है हथेली की ये रेखा
आजकल बीमारियां उम्र देखकर नहीं आती है। भरी जवानी में भी लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में यदि किसी को पहले से ही पता रहे कि वह आने वाले समय में किस बीमारी से पीड़ित हो सकता है तो उसे संभलने और सावधान रहने का मौका मिल सकता है। हस्त रेखा शास्त्र में व्यक्ति की हथेली पर बनी लकीरों से
उसके भविष्य के बारे में बताया जाता है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि हाथों की यह रेखाएं केवल पैसा, करीयर, शादी, सफलता, असफलता के बारे में नहीं बताती बल्कि इनसे व्यक्ति की सेहत के बारे में भी बहुत कुछ जाना जा सकता है।

जी हां हथेली की रेखाओं से स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां भी मिलती है। यानी यह लकीरें आपको यह बता सकती हैं कि भविष्य में आपको कौन से रोग हो सकते हैं। कहते हैं अगर सेहत अच्छी रहती है तो सफलता का रास्ता और आसान हो जाता है। वहीं खराब स्वास्थ्य व्यक्ति को मानसिक रूप से भी कमजोर बना देता है। आइए देखते हैं हथेली पर बनी वो कौन सी रेखाएं हैं जो बीमारियों का संकेत देती है।
त्वचा रोग
अगर त्वचा नरम हो साथ ही नाखून गोल या लंबे हों तो यह त्वचा से संबंधित बीमारी का संकेत होता है। यदि स्वास्थ्य रेखा पर सितारे का चिह्न हो या फिर काला दाग हो तो हस्त रेखा शास्त्र में इसे बेहद अशुभ माना जाता है। चंद्रमा की खराब स्थिति के कारण भी व्यक्ति पीलिया जैसी बड़ी बीमारी का शिकार हो सकता है।
मस्तिष्क संबंधी बीमारियां
यदि हथेली पर चंद्र पर्वत पर गुणक का चिह्न हो मस्तिष्क रेखा नीचे की तरफ घूम रही हो तो ऐसे व्यक्ति को मस्तिष्क संबंधी बीमारी हो सकती है। इसके अलावा गुरु और शनि पर्वत का ज्यादा दबा होना और चंद्र पर्वत का नीचे होना साथ ही टेढ़ी मध्यमा उंगली भी ऐसी बीमारियों का संकेत देती है।
आंत से जुड़ी समस्या
हाथ और नाखून का धीरे धीरे पीला होना साथ ही नाखूनों पर धब्बे दिखना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इसके साथ टेढ़ी मेढ़ी और कटी हुई बुध रेखा भी अशुभ होती है। ऐसे लोग आंत से जुड़ी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं।
फोड़े-फुंसी
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार स्वास्थ्य रेखा पर द्वीप का बना होना और मस्तिष्क रेखा गोल होना। इसके साथ ही मंगल पर्वत की अशुभ स्थिति, ऐसा व्यक्ति फोड़े-फुंसी से हमेशा परेशान रहता है।
पेट से जुड़ी बीमारियां
हथेली पर टूटी फूटी या जंजीरदार रेखा पेट से जुड़ी बीमारियों की तरफ इशारा करती है। ऐसे लोगों को अपने खाने पीने का अधिक ध्यान रखना चाहिए। इन्हें बाहर के भोजन से हमेशा परहेज करना चाहिए।
हृदय रोग
हृदय रेखा की शुरुआत में जंजीर का बना होना और इसके साथ नीचे की ओर शाखाओं का निकलना हृदय से जुड़ी बीमारी के बारे में बताते हैं। इसके अलावा हृदय रेखा पर काला दाग होने पर भी व्यक्ति को हृदय रोग हो सकता है। ऐसे लोग हमेशा बुखार से भी परेशान रहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











