Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय
Palmistry: हाथों की इन लकीरों को देखकर बनाएं अपना करियर, मिलेगी जबरदस्त सफलता
कहते हैं इंसान मेहनत से अपनी किस्मत भी बदल सकता है। हालांकि कई बार कड़े परिश्रम के बावजूद भी व्यक्ति को उचित परिणाम नहीं मिलता है। ऐसे में हमें सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत होती है।
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार हथेली की रेखाओं में व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान से जुड़ी कई जानकारियां छुपी होती है। यह लकीरें जीवन के कई राज़ खोल सकती हैं।

हम अपने करियर को लेकर भी बहुत कुछ जान सकते हैं। हथेली पर कुछ लकीरें ऐसी होती हैं जो यह बताती हैं कि किस क्षेत्र में हम अपना करियर बनाकर अपार सफलता हासिल कर सकते हैं।
लेकिन केवल भाग्य के भरोसे बैठने से कुछ हासिल नहीं होता है। किस्मत का साथ मिलने के अलावा हमें अपनी मेहनत पर भी भरोसा रखना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि हाथों की लकीरों के अनुसार आप अपने लिए सही करियर कैसे चुन सकते हैं।
ऊभरा हुआ चंद्र पर्वत
यदि हथेली पर चंद्र पर्वत उभरा हुआ है तो ऐसे व्यक्ति लेखन, पत्रकारिता, कला और साहित्य के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। इन क्षेत्रों में करियर बनाकर इन्हें जबरदस्त सफलता मिलती है। यह खूब नाम कमाते हैं। अपना काम इन्हें कभी भी बोझ नहीं लगता है और यह उसका पूरा आनंद भी उठाते हैं।

मंगल, सूर्य और बुध पर्वत में उभार
अगर कोई व्यक्ति चिकित्सा के क्षेत्र में जाना चाहता है और उसकी हथेली पर मंगल सूर्य और बुध पर्वत में अच्छा उभार है तो ऐसे व्यक्ति की इच्छा जरूर पूरी होती है। इन्हें छप्पर फाड़कर धन की प्राप्ति होती है और इनके काम की भी खूब चर्चा होती है। यानी यह काफी मशहूर होते हैं।
ऊंचा सूर्य पर्वत
हथेली पर अगर सूर्य पर्वत ऊंचा है तो ऐसा व्यक्ति कई क्षेत्रों में अपना करियर बना सकता है। इन्हें सरकारी नौकरी आसानी से मिल जाती है। इसके अलावा अगर यह खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसमें भी यह कामयाब होते हैं। अगर यह कांट्रेक्टर बनते हैं तो पैसे के साथ इनका नाम भी होता है।

शुक्र पर्वत की अच्छी स्थिति
यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत अच्छी स्थिति में हो यानी उभरा हुआ हो तो ऐसे जातक ग्लैमर और फैशन वर्ल्ड में अच्छी सफलता मिल सकती है। यह बढ़िया अभिनेता या अभिनेत्री बन सकते हैं। इसके अलावा व्यापार में भी यह अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। इनके अंदर एक अच्छे व्यापारी के सारे गुण मौजूद होते हैं।
इस रेखा का शनि पर्वत तक जाना
मणिबंध से निकलकर किसी सीधी रेखा का शनि पर्वत तक जाना यानी ऐसे व्यक्ति को किसी उच्च पद की प्राप्ति होती है। पैसे के साथ ऐसे लोगों को पावर भी मिलता है। ऐसे लोग सिविल सर्विसेज में जा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











