Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Palmistry: हथेली पर ऐसे निशान करते हैं राजयोग का इशारा, आप भी देखें
कहते हैं सफलता मेहनत के साथ किस्मत पर भी निर्भर करती है, लेकिन कुछ लोगों का मानना होता है कि इंसान मेहनत से अपनी किस्मत भी बदल सकता है। कभी-कभी कड़े परिश्रम के बावजूद कामयाबी नहीं मिल पाती है तो कुछ लोगों को कम प्रयास में ही उम्मीद ज्यादा मिल जाता है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथों की लकीरों में हमारी किस्मत से जुड़े कई राज होते हैं। अपने भविष्य के बारे में जानने की उत्सुकता हर किसी को होती है। हर किसी को इस बात का इंतजार होता है कि उसकी मेहनत कब रंग लाएगी। ऐसे में हाथों की रेखाएं बहुत कुछ बता सकती हैं।

अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपका अच्छा वक्त आएगा या नहीं तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि हथेली पर वह कौन सी रेखाएं होती हैं जो यह बताती है कि व्यक्ति कितना भाग्यशाली है साथ ही इन लकीरों से उसके अच्छे दिनों के बारे में जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा हाथों पर कई ऐसे निशान होते हैं जो भविष्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें भी बताते हैं।
स्पष्ट और साफ भाग्य रेखा
कलाई के पास से शुरू होकर मध्यमा उंगली तक जाने वाली रेखा को भाग्य रेखा कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की हथेली पर यह रेखा साफ और सीधी रहती है वह अपने जीवन में बड़ी तरक्की हासिल करता है। इसके अलावा उसका खूब नाम होता है। ऐसे लोग बहुत ही महत्वकांक्षी होते हैं और इनका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर ही होता है। आर्थिक रूप से या काफी मजबूत होते हैं। इन्हें कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।
गुलाबी और मुलायम हथेली
जिस व्यक्ति की हथेली मुलायम होती है और जिसकी हथेली का रंग गुलाबी होता है वह बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों की किस्मत में राजयोग होता है। यह हमेशा राजाओं की तरह अपना जीवन जीते हैं। इनका व्यवहार बहुत ही विनम्र होता है। घर हो या समाज इन्हें हर जगह मान सम्मान मिलता है।
नाखूनों पर ऐसा निशान होता है बेहद शुभ
नाखूनों पर चांद जैसा सफेद निशान होना हस्तरेखा में बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसे लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं और इन्हें हर काम में सफलता मिलती है। करियर में भी इन्हें मनचाहा परिणाम मिलता है।
चिकनी गुलाबी नाखून
इस तरह के नाखून वाले लोग काफी लकी होते हैं। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरपूर होता है। ऐसे लोगों पर लक्ष्मी जी की विशेष कृपा रहती है। समाज में इनकी एक अलग पहचान होती है। यह अपने जीवन में खूब तरक्की करते हैं और इनका बड़ा नाम होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications