Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Palmistry: ऐसे अंगूठे वाले लोग कहलाते हैं मुर्ख, जीवन में एक के बाद एक आती है परेशानियां
सामुद्रिक शास्त्र वैदिक ज्योतिष का ही एक हिस्सा है। इसमें व्यक्ति की शारीरिक बनावट और उस पर मौजूद निशानों से उसके बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार मनुष्य के शरीर के अंग और निशान भी उसके भविष्य के बारे में बताते हैं।
इसके अलावा इससे व्यक्ति की पसंद, नापसंद और उसके गुणों के बारे में भी पता चलता है। इस लेख में हम हाथ के अंगूठे के बारे में बात करेंगे। व्यक्ति के अंगूठे की बनावट का भी अलग अलग मतलब होता है।

उदाहरण के तौर पर किसी का अंगूठा छोटा होता है तो किसी का बड़ा। लचीला और झुका अंगूठा भी व्यक्ति के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां देता है। आइए देखते हैं, कैसे अंगूठे की बनावट के आधार पर मनुष्य के भविषय और उसके स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है।
लचीला अंगूठा
कुछ लोगों का अंगूठा बहुत लचीला होता है यानी अंगूठा पीछे की तरफ ज्यादा मुड़ता है। ऐसे लोगों का मन बहुत ही चंचल होता है। इनका मन एक काम में ज्यादा नहीं लगता है। यह अक्सर गलत दिशा में प्रयास कर बैठेते हैं और इन्हें असफलता का सामना करना पड़ता है। यह अपनी ऊर्जा व्यर्थ की चीजों में बर्बाद कर देते हैं।
लंबा और पतला अंगूठा
पतले और लंबे अंगूठे वाले लोग बहुत ही शांत और मधुर स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग अपनी अच्छी वाणी के बल पर लोगों का दिल आसानी से जीत लेते हैं। कला के क्षेत्र में यह खूब नाम कमाते हैं। यह चुनौतियों का सामना डटकर करते हैं। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, इनके कदम डगमगाते नहीं है।
झुका हुआ अंगूठा
यदि किसी व्यक्ति के हाथ का अंगूठा झुका हुआ है तो ऐसे लोग किसी के साथ भी आसानी से घुलमिल जाते हैं। इन्हें रिश्तों में तालमेल बनाए रखना बहुत ही अच्छे से आता है। समय के साथ यह खुद में भी बदलाव लाते हैं। अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से यह दूर रहते हैं।
अधिक लंबा अंगूठा
हस्त रेखा शास्त्र में अंगूठे का ज्यादा लंबा होना अशुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को आसानी से कुछ हासिल नहीं होता है। इनका जीवन उतार चढ़ाव से भरा होता है। कई बार यह मूर्खता वाले कार्य भी कर बैठते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
