Latest Updates
-
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच
Parineeti Raghav Wedding Prediction: अंक ज्योतिष से जानें कैसी रहेगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की मैरिड लाइफ
Parineeti Raghav Wedding Prediction: बॉलीवुड और राजनीति का रिश्ता बहुत पुराना और गहरा है। कई सारे प्रेमी जोड़े राजनीति और बॉलीवुड के क्षेत्र से आएं। जनता का भरपूर प्यार भी इन जोड़ों को मिला।
बॉलीवुड अदाकारा परीणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा इसी लिस्ट में हाल में जुड़ा नाम है। परीणीति और राघव साथ में बेहद ख़ूबसूरत लगते हैं और पूरा देश उनकी तस्वीरों के लिए आतुर रहता है।

इस जोड़ी को जनता का खूब प्यार मिला है। ख़बरों के अनुसार राघव और परीणीति 24 सितम्बर को परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दोनों के मूलांक बहुत ख़ास है जिसका उनके वैवाहिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। जानते हैं दोनों के ज्योतिषी मूलांक सम्बन्धी जानकारियां:
राघव चड्ढा का मूलांक
राघव चड्ढा की जन्म तिथि 11, नवंबर 1988 है। इसके आधार पर उनका मूलांक 2 हुआ। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 मूलांक वाले लोगों का स्वभाव संवेदनशील, सहृदय, भावुक और सरल होता है। इनमें कल्पनाशीलता और रचनात्मकता भरी होती है। वे मानसिक रूप से मज़बूत होते हैं और दूसरों को प्रभावित करते हैं। साथ ही वे हमेशा दूसरों के हित का भी ख़ास ख्याल रखते हैं।
परीणीति चोपड़ा का मूलांक
बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर, 1988 को हुआ था। जन्मतिथि के आधार पर परिणीति का मूलांक 4 हुआ। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 4 वाले लोग साहसी, कुशल और निपुण होते हैं। ये लोग स्वभाव से मनमौजी होते हैं और शिक्षा में भी अच्छे होते हैं। प्रियजनों और अपने शुभचिंतकों के साथ इनका व्यवहार बहुत अच्छा होता है। इस मूलांक के लोग समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं।
मूलांक 2 और 4 का योग
ज्योतिष शास्त्र कहता है कि मूलांक 4 के लोग तीन मूलांक (1, 2, और 7) के लोगों से आसानी से सम्बन्ध बनाने में सफ़ल होते हैं। 2 और 4 मूलांक के लोग आपस में अच्छे मित्र बन जाते हैं। इनका रिश्ता पहले दोस्ती के तौर पर फिर प्रेम के रूप में काफी गहरा हो जाता है। दोस्ती की नींव पर शुरू हुआ इनका वैवाहिक रिश्ता लंबा और खुशहाल चलता है। मूलांक के योग का प्रभाव इस बात की ओर इशारा करता है कि राघव और परिणीति का वैवाहिक संबंध अच्छा रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
