Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Amavasya Unlucky Zodiac Signs: साल 2024 की पहली अमावस्या इन 3 राशियों पर पड़ेगी भारी
Amavasya Dosh Unlucky Zodiac Signs: हिन्दू धर्म में अमावस्या का बहुत विशेष महत्व होता है। इस दिन पितरों/पूर्वजों की विशेष पूजा अर्चना की जाती है और पितरों का तर्पण भी किया जाता है। हर माह में एक अमावस्या तिथि और एक पूर्णिमा तिथि आती है।
अमावस्या के दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं होते, इसलिए इस दिन कोई भी शुभ कार्य भी नहीं किये जाते हैं। यह भी माना जाता है कि अमावस्या के दिन दुष्ट आत्माएं सक्रिय हो जाती हैं। यही वजह है कि इस तिथि पर कई तरह की सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं साल 2024 की पहली अमावस्या कब है और इसका किन 3 राशियों पर नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है।

पौष अमावस्या 2024 कब है?
साल 2024 की पहली अमावस्या पौष अमावस्या है जो 11 जनवरी को 2024 को लगेगी। अमावस्या तिथि का आरम्भ 10 जनवरी को रात 8 बजकर 10 मिनट पर होगा और 11 जनवरी की शाम 05 बजकर 26 बजे इसका समापन होगा। इस दौरान धनु राशि में अमावस्या दोष लग रहा है.
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, जब कुंडली में चंद्रमा और सूर्य एक ही भाव में साथ में बैठे होते हैं तो अमावस्या दोष बनता है। ज्योतिष शास्त्र में अमावस्या दोष को बेहद अशुभ योग माना गया है। जिन राशियों पर यह योग बनता है, उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।
वृषभ राशि :
वृषभ राशि के जातकों को अमावस्या के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। 10 और 11 जनवरी को आपको किसी भी तरह के जोखिम से बचना चाहिए। यदि आप दफ्तर में कंप्यूटर/लैपटॉप और मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी निजी जानकारी को किसी के साथ साझा न करें, इसके लीक होने की संभावना है। लोग आपकी जानकारी का इस्तेमाल आपके खिलाफ ही कर सकते हैं। अपने डेस्क से उठते समय अपने स्क्रीन को लॉक करके रखें।
कन्या राशि :
कन्या राशि के जातकों पर भी अमावस्या दोष का प्रभाव देखने को मिल सकता है। कामकाज को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। इस राशि के व्यापारियों को सतर्क रहने की जरूरत है। अपने फैसले जल्दबाजी में ना लें। कोई बड़ा निर्णय इस अवधि में टालने में ही भलाई है। अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित मानी गयी है। नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए अपने पूर्वजों का स्मरण करें और उनसे आशीर्वाद की कामना करें।
मकर राशि :
मकर राशि के जातकों को भी इस अवधि में उतार चढ़ाव से दोचार होना पड़ेगा। अमावस्या दोष व्यापार के लिए तो सकारात्मक साबित होगा लेकिन आपके पार्टनर के साथ संबंधों में कटुता आ सकती है। आप दोनों के बीच विवाद बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े कागजात ध्यान से देखें और किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले ठंडे दिमाग से सोच विचार करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications