Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Numerology: इस मूलांक वालों को नहीं मिलता है जीवन में सच्चा प्यार
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 मूलांक के लोग बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। ये बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना भी आसानी से कर लेते हैं और जीत हासिल करते हैं। पैसों के मामले में भी ये बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। ये बहुत ही अच्छे व्यापारी होते हैं। अपनी मेहनत और समझदारी से ये अच्छा लाभ कमाते हैं। इनका स्वभाव काफी मिलनसार होता है और इनके कई मित्र होते हैं। भाई बहनों और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ इनका तालमेल अच्छा रहता है, लेकिन प्यार के मामले में ये थोड़े कम लकी होते हैं।
जिन लोगों का जन्म महीने की 5, 14 और 23 तारीख को होता है उनका मूलांक 5 होता है। 5 मूलांक के लोग वैसे तो हर मामले में आगे होते हैं, लेकिन इनके जीवन में सिर्फ प्यार की कमी होती है। ये किसी की ओर बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। आइए इस मूलांक वालों की लव लाइफ के बारे में आपको और बताते हैं।

होती है आकर्षक पर्सनालिटी
इस मूलांक के जातक बहुत ही आकर्षक पर्सनेलिटी के होते हैं। ये किसी की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं और लोग भी इनसे काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। हालांकि इन्हें अपने जीवन में सच्चा प्यार नहीं मिल पाता है। इनके निर्णय लेने की क्षमता बहुत ही अच्छी होती है लेकिन बात जब प्यार की आती है तो इनका मन बदलता रहता है। इनकी यही आदत इनके जीवन में प्यार को टिकने नहीं देती है। इस मूलांक वालों की मैरिड लाइफ की हम बात करें तो अपने मीठे और अच्छे स्वभाव के कारण इनके जीवनसाथी इनका खूब सम्मान करते हैं।
दिमाग का करते हैं ज्यादा इस्तेमाल
चूंकि 5 मूलांक वालों के स्वामी ग्रह बुध देव हैं ऐसे में इन पर बुध देव की विशेष कृपा रहती है। ये बहुत ही बुद्धिमान और ज्ञानी होते हैं। ये अपने दिमाग का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। ऐसे में इनका स्वास्थ्य भी अक्सर गड़बड़ रहता है और ये कई तरह के रोगों का भी शिकार हो जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications