Latest Updates
-
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम
परफ्यूम भी चमका सकती है आपकी सोयी किस्मत, जानें राशिनुसार कौन सी खुशबू आपके लिए रहेगी बेस्ट
Best Perfume According To Your Zodiac Sign: ग्रह नक्षत्रों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की दशा सही ना हो तो फिर मेहनत का पूरा फल नहीं मिलता और कई बार बना हुआ काम भी बिगड़ जाता है। ग्रहों को अपने अनुकूल करना आसान काम नहीं। लेकिन हम एक ऐसी चीज आपको बताने जा रहे है जिससे ग्रह आपके अनुकूल भी होंगे और साथ ही साथ आपका व्यक्तित्व भी निखर कर आएगा।
हर राशि के हिसाब से कुछ सुगंध होते हैं जिन्हें इस्तेमाल किया जाए तो ग्रहों की स्थिति सही करने में मदद मिल सकती है। इसलिए अगर आप जानना चाहते हैं कि कौन सा इत्र या परफ्यूम आपके लिए सही रहेगा तो ये रही आपके राशि के हिसाब से परफ्यूम्स की जानकारी।

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल
मेष राशि के जातक अपने बोल्ड और एनेर्जेटिक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। थोडा इंटेंस और एनेर्जेटिक टाइप खुशबू, जैसे कि खट्टे फल या मसालेदार सुगंध, का इस्तेमाल किया जाए तो व्यक्तित्व उभर के आता है और ग्रहों पर भी असर होता है।
वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई
वृषभ राशि के लोग विलासिता और आराम पसंद करते हैं। गुलाब या पचौली जैसी समृद्ध, मिट्टी जैसी या फूलों की खुशबू उनके व्यक्तित्व के लिए काफी सही है। इनसे ये लोगों को आकर्षित भी कर सकते हैं।
मिथुन: 21 मई - 20 जून
मिथुन राशि वाले बहुमुखी प्रतिभा के स्वामी होते हैं और बातचीत से लोगों को प्रभावित कर लेते हैं। इनके लिए हल्की सुगंध, जैसे लैवेंडर या सिट्रस मिश्रण वाली खुशबू अच्छी रहेगी।

कर्क: 21 जून - 22 जुलाई
कर्क राशि वाले बहुत संवेदनशील होते हैं। वनिला या फूलों की हलकी खुशबू जो ज्यादा इंटेंस ना हो, वो इनके लिए सही रहेगी। लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव में ऐसी खुशबू मदद करेगी।
सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त
सिंह राशि वाले आत्मविश्वासी और करिश्माई नेचर के होते हैं। एम्बर या स्पाइसी जैसी तीव्र और गर्म सुगंध, उनके मिलनसार और राजसी व्यक्तित्व को और निखार सकता है।
कन्या: 23 अगस्त - 22 सितंबर
कन्या राशि वाले सादगी और स्वच्छता को पसंद करते हैं। ककड़ी या हरी चाय जैसी ताज़ा सुगंध, उनकी व्यावहारिक प्रकृति को आकर्षित करने लायक बनाता है।
तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
तुला राशि वाले संतुलन और सामंजस्य चाहते हैं। फूलों या फलों की सुगंध, जैसे गुलाब या चमेली, सुंदरता और लालित्य के प्रति उनके प्यार के अनुरूप हो सकती है।

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
वृश्चिक राशि वाले भावुक होते हैं लेकिन बोल्ड भी होते हैं। कस्तूरी जैसी गहरी और कामुक सुगंध, इस राशि वालों में व्याप्त आकर्षण को और बढ़ा देता है।
धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
धनु राशि के लोग साहसी और आशावादी होते हैं। चंदन या देवदार जैसी खट्टे या लकड़ी की सुगंध, उनके ऊर्जावान व्यक्तित्व को और निखार देता है।
मकर: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
मकर राशि वाले ट्रेडिशन और एम्बिशन को महत्व देते हैं। क्लासिक और परिष्कृत सुगंध, जैसे वेटिवर या चमड़े, उनके अनुशासित और दृढ़ स्वभाव को और ज्यादा आकर्षक बना सकता है।
कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी
आप बड़े जिंदादिल और स्वतंत्र स्वाभाव के होते हैं। नए टाइप की चीजों को पसंद करते हैं इसलिए हल्की सुगंध, जैसे एक्वा या पुदीना, उनकी दूरदर्शी सोच और यूनिक नेचर के अनुरूप हो सकते हैं।
मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
आप दयालु और दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने वाले व्यक्ति हैं। समुद्री हवा या लैवेंडर जैसी हल्की नर्म सुगंध सहज और कल्पनाशील प्रकृति को और भी निखारने के लिए उपयुक्त होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
