Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Pitru Dosha Upay: पितर हैं नाराज! इन उपायों से जल्द से जल्द करें पूर्वजों की नाराजगी दूर
Pitru Dosha Upay: माना जाता है जिस घर में पितरों का आशीर्वाद होता है, वहां सुख-समृद्धि की कमी नहीं रहती है। ऐसे घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
लेकिन इसके उलट यदि पूर्वज प्रसन्न नहीं हैं तो परिवार कभी सुखी नहीं रह सकता है। चाहे कितना भी परिश्रम कर लिया जाए, सफलता हाथ नहीं लगती और घर में कलह-क्लेश बना रहता है।

पितरों की आत्मा को शांति पहुंचाने और उनका आशीर्वाद अपने परिवार पर बनाये रखने के लिए अलग अलग कर्मकांडों का सहारा लेते हैं। पितरों और पूर्वजों की आत्मा की शान्ति के लिए 16 दिन श्राद्ध किये जाते हैं, जिसमें उनको तर्पण देकर पूजा जाता है। साथ ही उनकी आत्मा की तृप्ति के लिए पिंडदान किया जाता है।
वहीं ज्योतिष शास्त्र में काले तिल के कुछ विशेष उपाय बताये गए हैं, जिनकी मदद से पूर्वजों की नाराजगी को दूर किया जा सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से तिल के उपायों के बारे में जानते हैं जिससे पितृ दोष से मुक्ति पाने में मदद मिल सकती है।
पितरों का क्रोध बढ़ाने वाला कार्य न करें
आपको सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप ऐसा कोई कार्य न करें जिससे पूर्वज दुखी हों। आप अपना आचरण सही रखें और घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ सम्मान के साथ व्यवहार करें। हमेशा अपने पूर्वजों का स्मरण कर उनके आशीर्वाद की कामना करें। घर की समृद्धि और विकास के लिए ये बहुत जरूरी है।
पितृ दोष से मुक्ति के लिए करें काले तिल के ये अचूक उपाय

1. पितृ पक्ष में तिल से पूजन अवश्य किया जाता है। काला रंग शनि का प्रतीक माना जाता है। वहीं पितरों का संबंध भी शनि देव से होता है। पूर्वजों की कृपा पाने के लिए आपकी रसोई में रखा काला तिल बहुत असरकारी है। पितृ दोष से राहत पाने के लिए आप पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि पर काले तिल को पानी में मिलकर पूर्वजों का स्मरण करते हुए तर्पण करें।
2. ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष में हमारे पूर्वज अलग अलग जानवरों का रूप लेकर हमसे मिलने आता हैं। यही वजह है कि इस दौरान कौवे को भोजन कराना बहुत शुभ माना जाता हाउ। आप पितृ पक्ष में भोजन में काला तिल मिलाकर कौए को भोजन कराएं। इसके अलावा पानी व दूध के मिश्रण से शनि देव का अभिषेक करें।
3. यह सबसे सरल उपाय है। आप शनिवार के दिन काले तिल का दान करें। पूर्वज प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगे और घर-परिवार पर आ रहे कष्ट भी दूर होंगे।
4. पितृ पूजा या अनुष्ठान में काला तिल अवश्य चढ़ाएं। अपने पूर्वजों की तस्वीर के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं। उनसे आशीर्वाद मांगे और उनका धन्यवाद करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications