Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Planet Parade in 2025: नए साल में आकाश में दिखेगा दुर्लभ नजारा, एक सीध में नजर आएंगे 6 ग्रह
Planet Parade in 2025: जनवरी 2025 में, छह ग्रह-शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, वरुण, और अरुण-रात के आकाश में एक दुर्लभ ग्रह संरेखण यानि एक परेड में दिखाई देंगे। ऐसा तब होता है जब सारे ग्रह सूर्य के एक ही पक्ष पर इकट्ठा हो जाते हैं, और पृथ्वी से यह लगभग एक रेखा में दिखाई देते हैं।
यह खूबसूरत दृश्य 21 जनवरी से अगले चार हफ्तों तक देखा जा सकेगा। यह यह घटना उन सभी लोगों के लिए खास होने वाली है जो खगोलीय घटनाओं में रुचि रखते हैं।

कब होगी ग्रहों की परेड
ग्रहों की परेड 21 जनवरी से 21 फरवरी के बीच होगी, जिसे भारत, अमेरिका और दुनिया के अन्य देशों से देखा जा सकेगा। सूर्यास्त के ठीक बाद, शाम के समय मंगल, बृहस्पति, यूरेनस, नेपच्यून, शुक्र और शनि आकाश में एक रेखा में नजर आएंगे। इनमें से चार ग्रह (मंगल, बृहस्पति, शुक्र और शनि) को बिना किसी उपकरण के देखा जा सकता है, जबकि यूरेनस और नेपच्यून को देखने के लिए आपको दूरबीन या उच्च क्षमता वाले टेलीस्कोप की आवश्यकता होगी।
ग्रहों की परेड क्या होती है?
जब सूर्य की परिक्रमा करने वाले दो या दो से अधिक ग्रह एक साथ एक लाइन में आ जाते हैं, तो इसे ग्रहों का संरेखण (प्लेनेटरी अलाइनमेंट) कहा जाता है, जिसे ग्रहों की परेड भी कहा जाता है। इस बार छह ग्रह एक साथ एक कतार में दिखाई देंगे, और बीच में एक ऐसा क्षण आएगा जब एक और ग्रह यानि बुध भी इस लाइन में शामिल हो जाएगा।
ग्रहों की परेड देखने का सबसे सही वक्त क्या होगा?
ग्रहों इस परेड को 21 जनवरी से एक महीने तक देखा जा सकेगा। हालांकि इसे देखने का सबसे उपयुक्त समय रात के 8-8.30 बजे होगा जब सूर्यास्त हो जाता है। 11.30 बजे तक ग्रहों की यह परेड विलुप्त हो जायेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
