Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
June 2023 Planet Transits: जून माह में होने वाले हैं ये तीन बड़े राशि परिवर्तन
कुछ दिनों में जून का महीना शुरू होने को है। इस वर्ष यह माह ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष जून माह में तीन ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं।
जैसा कि ज्योतिष शास्त्र कहता है कि ग्रहों के स्थिति परिवर्तन से राशियों के भाग्य पर भी प्रभाव पड़ता है। जून माह में हो रहे तीनों ग्रहों के गोचर से भी कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा वहीं कुछ राशियों के जातकों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
जानते हैं जून के महीने में होने वाले ग्रहों के गोचर और राशियों पर पड़ने जा रहे इसके प्रभाव के बारे में विस्तार से -

बुध गोचर 2023 - 7 जून
बुध ग्रह 7 जून, बुधवार को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध ग्रह को बुद्धि और सेहत का कारक माना जाता है। इस लिहाज से बुध का राशि परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। कुंडली में बुध की अच्छी स्थिति से जातक को आर्थिक लाभ मिलता है। सेहत के मामले में किसी तरह की समस्या नहीं आती है और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी अच्छे परिणाम मिलते हैं। वहीं कमजोर बुध के कारण इन सभी क्षेत्रों में मुश्किले आती रहती हैं।
सूर्य गोचर 2023 - 15 जून
इस साल मिथुन संक्रांति 15 जून की है। इस दिन सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों की कैबिनेट में सूर्य को राजा माना जाता है। ऐसे में उनके राशि में परिवर्तन करने का असर सभी 12 राशियों के जातकों पर होगा। सूर्य के प्रभाव से जातक की किस्मत चमक उठती है। कुंडली में सूर्य के अनुकूल रहने से समाज में मान-सम्मान मिलता है। भाग्योदय होता है और पिता का साथ मिलता है।
बुध गोचर 2023 - 24 जून
जून महीने की 24 तारीख को ही बुध देव एक बार फिर अपनी राशि में परिवर्तन कर जाएंगे। वो वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यह इस महीने का सबसे महत्वपूर्ण गोचर होगा क्योंकि मिथुन राशि में पहले से मौजूद सूर्य देव के साथ बुध ग्रह की युति होगी। इसके प्रभाव से जातकों में संवाद कौशल बढ़ेगा और साथ ही उनकी क्रिएटिविटी में भी इजाफा होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
