Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Planets Alignment Today: आज नजर आएगी ग्रहों की परेड, हाथ से जाने न दें ये दुर्लभ मौका, नोट करें समय
खगोलीय दृष्टि से आज की रात बहुत ख़ास होने वाली है। सूर्य के अस्त होते ही आसमान में एक अद्भुत नज़ारा दिखेगा, जो लोगों, खासकर अन्तरिक्ष घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए विशेष रूप से आकर्षक होगा।
आज सूर्यास्त के बाद चाँद के साथ साथ 5 ग्रह एक साथ एक कतार में दिखाई देने वाले हैं। बृहस्पति, बुध, शुक्र, यूरेनस और मंगल ग्रह एक रेखा में नज़र आने वाले हैं।

ख़ास बात यह है कि इस आकर्षक घटना को दुनिया के सभी हिस्सों से देखा जा सकता है। शुक्र ग्रह तो आसमान में दिखता ही रहता है, परन्तु एक साथ 5 ग्रहों का दिखना विशेष होगा। जानते हैं इस खगोलीय घटना के बारे में और जानकारियां-
क्या कहते हैं इस घटना को?
जब कुछ ग्रह एक साथ एक रेखा में नज़र आते हैं तो उसे प्लेनेटरी अलाईनमेंट कहा जाता है। यह एक तरह का ऑप्टिकल इल्यूजन होता है, जिसमें सभी ग्रह जब एक साथ सूर्य की प्रक्रिमा करते हुए एक दूसरे को क्रॉस करते हैं तो ऐसा लगता हैं कि वे एक रेखा में ही आगे पीछे दिखाई देते हैं। इसे ग्रहों की परेड भी कहा जाता है।

किस समय दिखेगी ग्रहों की यह परेड?
आज शाम यानि 28 मार्च को सूर्यास्त के बाद पांच ग्रह एक रेखा में दिखाई देने वाले हैं। हालांकि सूर्यास्त के बाद आधे घंटे तक ही यह नज़ारा आसमान में रहेगा, क्योंकि बुध और बृहस्पति डूब जाएंगे और नज़र नहीं आयेंगे। इसलिए भारत में इसे शाम 6:40-7.30 बजे के आस पास देखना बेहतर होगा।
क्या बिना किसी यंत्र के देखे जा सकेंगे ये 5 ग्रह?
पाँचों ग्रहों को एक साथ नग्न आँखों से देखना संभव नहीं होगा। परन्तु इनमें से कुछ ग्रहों को बिना दूरबीन के भी देखा जा सकेगा। शुक्र और बृहस्पति की चमक बहुत होती है इसलिए उन्हें आसानी से देखा जा सकेगा। मंगल थोडा धुंधला नज़र आएगा पर नग्न आँखों से वो भी दिखाई देगा। परेशानी बुध और यूरेनस को देखने में होगी। एकदम साफ़ आसमान होने पर ही बुध दिखाई देगा। वरना इन दो ग्रहों के लिए दूरबीन या बायनोक्युलर्स की आवश्यकता पड़ेगी।

आगे कब होगी यह घटना
ग्रहों का इस तरह साथ दिखना पिछले साल जून (2022) में हुआ था। उस समय भी यही 5 ग्रह एक साथ दिखाई दी थी। इस साल ग्रहों की ऐसी परेड और भी मौकों पर दिखाई देगी, हालांकि ग्रहों की संख्या बदल सकती है।
11 अप्रैल 2023 को बुध, अरुण, शुक्र और मंगल ग्रह एक साथ नज़र आयेंगे।
24 अप्रैल 2023 को बुध, अरुण, शुक्र और मंगल फिर एक साथ नज़र आयेंगे।
29 मई 2023 के दिन अरुण, बुध, बृहस्पति और शनि एक साथ दिखेंगे।
17 जून, 2023 को बुध, अरुण, बृहस्पति, वरुण और शनि एक रेखा में दिखाई देंगे।
वहीं 9 मई, वर्ष 2161 को सबसे विशेष घटना होगी, जब एक साथ सभी 8 ग्रह अलाईनमेंट में नज़र आयेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
