Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर भोले बाबा को करना है प्रसन्न? चढ़ाएं ये 5 चीजें, मिलेगी अपार सफलता
Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक अत्यंत फलदायी उपवास होता है, जिसे त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। यह व्रत हर माह की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है जिसका हिंदू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। इस बार ये व्रत 8 जून 2025 दिन रविवार को पड़ रहा है। मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजन और श्रद्धा से अर्पण की गई चीजें भोलेनाथ को शीघ्र प्रसन्न करती हैं और भक्तों को जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सफलता प्राप्त होती है। माना जाता है कि सच्चे मन से इस दिन शिवजी का व्रत रखने से उनकी विशेष कृपा मिलती है। यदि आप चाहते हैं कि शिवजी की कृपा सदा बनी रहे, तो इस प्रदोष व्रत पर विशेष रूप से ये 5 चीजें चढ़ाएं।
1. बेलपत्र
बेलपत्र को भगवान शिव का सबसे प्रिय माना गया है। त्रिदल (तीन पत्तियों वाला) बेलपत्र विशेष फलदायी होता है। इसे शुद्ध जल से धोकर "ॐ नमः शिवाय" मंत्र के साथ शिवलिंग पर चढ़ाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से पापों का नाश होता है और सारी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
2. अक्षत
साबुत और बिना टूटे हुए अक्षत शिवलिंग पर चढ़ाना शुभ माना जाता है। प्रदोष व्रत वाले दिन ऐसा करने से खास फल की प्राप्ति होती है। यह समर्पण शिवजी के प्रति पूर्ण श्रद्धा का प्रतीक होता है। ऐसा करने से कार्यों में सफलता मिलती है और गृहस्थ जीवन में शांति बनी रहती है।
3. शहद
शिवजी को पंचामृत अर्पण करते समय उसमें शहद जरूर मिलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से प्रेम, करुणा और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ती है। शहद को शुद्ध भी माना जाता है जो पूजा-पाठ में काम आता है। प्रदोष व्रत वाले दिन शहद का उपयोग करने से वैवाहिक जीवन अच्छे से चलता है, प्रेम बढ़ता है और रिश्तों में मधुरता बनी रहती है।
4. धतूरा और भांग
शिवजी को धतूरा और भांग चढ़ाना पवित्र माना जाता है क्योंकि यह उनके रौद्र रूप से जुड़ी वस्तुएं हैं। लेकिन इन्हें केवल पवित्रता और विधिवत तरीके से अर्पित करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा होती है, रोग और शत्रुओं का नाश होता है।

5. सफेद चंदन
प्रदोष व्रत पर सफेद चंदन से शिवलिंग पर लेप करने से मन शांत होता है और पूजा में सौम्यता आती है। इसे "ॐ नमः शिवाय" जपते हुए अर्पित करें। ऐसा करने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
