Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
रूठे पार्टनर को मनाने और रिश्तों में मिठास घोलने के लिए Propose Day पर अपनाएं ये 5 अचूक वास्तु उपाय
Vastu Tips for Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी प्रपोज डे का उत्साह हर तरफ देखने को मिल रहा है। लेकिन कई बार समय के साथ और आपसी अनबन के कारण पार्टनर के साथ या प्रेमी के साथ रिश्तों में कड़वाहट या दूरियां आने लगती हैं। अगर आप भी महसूस कर रहे हैं कि आपके प्यार में अब वो पहले जैसी मिठास नहीं रही, तो यह प्रपोज डे एक नई शुरुआत का मौका हो सकता है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 खास वास्तु टिप्स जिन्हें फॉलो कर आप अपने रिश्ते में पहले जैसा प्यार जगा सकते हैं।
रिश्तों को सुधारने के लिए केवल भावनाओं का होना ही काफी नहीं है, बल्कि आपके आसपास की ऊर्जा (Vastu) का सकारात्मक होना भी बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं, वास्तु शास्त्र के वे 5 उपाय जो आपके रिश्ते में फिर से प्यार की खुशबू भर देंगे।

1. दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिशा पर दें ध्यान
वास्तु में दक्षिण-पश्चिम दिशा को रिलेशनशिप और स्टेबिलिटी का कोना माना जाता है। अगर दो प्यार करने वालों के बीच किसी तरह का तनाव हो रहा हो तो आप इस प्रपोज डे पर अपने बेडरूम की इस दिशा को साफ-सुथरा करें। यहां पार्टनर के साथ अपनी एक मुस्कुराती हुई फोटो सुनहरे (Golden) फ्रेम में लगाएं। यह आपसी विश्वास और स्थिरता को बढ़ाता है। ये उपाय काफी कारगर है।
2. 'मैंडरिन डक' का जोड़ा लाएगा नजदीकियां
चीनी वास्तु (फेंगशुई) और भारतीय वास्तु दोनों में ही मैंडरिन डक (Mandarin Ducks) के जोड़े को अटूट प्रेम का प्रतीक माना गया है। यदि आपके बीच अक्सर झगड़े होते हैं, तो प्रपोज डे के मौके पर अपने कमरे के दक्षिण-पश्चिम कोने में लकड़ी या सिरेमिक की मैंडरिन डक का जोड़ा रखें। ध्यान रहे कि ये जोड़ा हमेशा साथ रहे, अकेला नहीं।

3. बेडरूम के रंगों में लाएं बदलाव
रंग हमारे मूड को गहराई से प्रभावित करते हैं। गहरे या बहुत डार्क रंग जैसे काला या गहरा नीला रिश्तों में तनाव और दूरियां पैदा कर सकते हैं। ऐसे में इस प्रपोज डे पर अपने बेडरूम में हल्के गुलाबी, क्रीम या पीच रंग की बेडशीट या पर्दों का उपयोग करें। गुलाबी रंग निस्वार्थ प्रेम और कोमलता का संचार करता है, जिससे कड़वाहट कम होती है।
4. 'अरोमा' और ताजे फूलों का जादू
वास्तु के अनुसार, घर में बदबू या सीलन की महक रिश्तों में नीरसता लाती है। खुशबू सीधे हमारे मन पर असर करती है। आप प्रपोज डे के दिन से अपने पार्टनर को प्रपोज करने के साथ ही बेडरूम में मोगरा, गुलाब या लैवेंडर की खुशबू वाली मोमबत्तियां या डिफ्यूज़र जलाएं। साथ ही, उत्तर-पूर्व कोने में ताजे फूलों का गुलदस्ता रखें कांटेदार पौधों और प्लास्टिक के फूलों से बचें)
5. आईना और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूरी
क्या आप जानते हैं कि सोते समय शीशे में अपना प्रतिबिंब (Reflection) देखना कलह का कारण बन सकता है? साथ ही, बेडरूम में जरूरत से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक सामान भी रिश्तों में 'कम्युनिकेशन गैप' पैदा करते हैं। ऐसे में बिस्तर के ठीक सामने लगे शीशे को रात में ढक दें। प्रपोज डे पर संकल्प लें कि बेडरूम में मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करेंगे और एक-दूसरे को 'क्वालिटी टाइम' देंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
