Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Radha Ashtami 2025: राधा अष्टमी की रात को करें ये 5 अचूक उपाय, मिलेगा कान्हा जैसा वर, दूर होंगे सारे कष्ट
Radha Ashtami Ke Upay: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का पर्व बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दिन श्रीकृष्ण की परम प्रेयसी और भक्ति की प्रतिमूर्ति राधा रानी का जन्मोत्सव होता है। माना जाता है कि जो लोग श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत करते हैं राधा अष्टमी व्रत करने से ही उनका व्रत पूरा होता है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राधा अष्टमी का व्रत (Radha Ashtami 2025 Vrat) रखने और विशेष उपाय करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और अविवाहित कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्त होता है।
ये तो आप जानते ही हैं कि राधा रानी और कृष्ण के प्रेम की कहानियां हमारे शास्त्रों में भी वर्णित हैं। ऐसे में कहा जाता है कि इस रात अगर सच्चे मन से उपाय किए जाएं तो जीवन से दरिद्रता, क्लेश और दुख दूर होकर प्रेम, सौभाग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। अगर आप भी सच्चा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, अपनी शादीशुदा जिंदगी में प्यार और शांति चाहते हैं तथा अन्य कई तरह के क्लेशों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो राधा अष्टमी की रात को कुछ उपाय करें।

राधा अष्टमी पर 5 अचूक उपाय
1. राधा-कृष्ण का संयुक्त पूजन करें
इस दिन रात को राधा-कृष्ण की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक जलाकर लाल पुष्प और तुलसी अर्पित करें। इससे प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
2. 108 बार राधा नाम का जप करें (Radha Ashtami Remedies)
माना जाता है कि राधा नाम के स्मरण मात्र से ही कष्ट दूर होते हैं। राधा अष्टमी की रात "राधे राधे" का 108 बार जप करने से जीवन में प्रेम और सौभाग्य बढ़ता है।
3. अविवाहित कन्याएं यह उपाय करें
अविवाहित कन्याएं इस दिन लाल चुनरी में पान, सुपारी और नारियल रखकर राधा रानी को अर्पित करें। ऐसा करने से उन्हें मनचाहा वर मिलता है।
4. धन और समृद्धि के लिए विशेष उपाय
राधा अष्टमी की रात शंख में जल भरकर राधा-कृष्ण को अर्पित करें और बाद में वह जल घर के कोनों में छिड़कें। इससे घर में दरिद्रता दूर होकर सुख-समृद्धि आती है।
5. वैवाहिक जीवन के कलह दूर करने के लिए
राधा अष्टमी पर रात को पति-पत्नी मिलकर श्रीकृष्ण और राधा जी की आरती करें और तुलसी दल अर्पित करें। इससे रिश्तों में प्रेम बढ़ता है और वैवाहिक जीवन सुखी होता है। इस तरह राधा अष्टमी की रात किए गए ये 5 उपाय आपके जीवन को कष्टों से मुक्त कर सौभाग्य, प्रेम और सुख-समृद्धि से भर देंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
